शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी

क्रेडिट कार्ड के ‘हैक’ हो जाने पर अपनाएं ये तरीकें, मिलेगा पूरा पैसा वापस

दरअसल, आए दिन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इन्टरनेट फ्रॉड की ख़बरें आती रहती हैं।

क्रेडिट कार्ड के ‘हैक’ हो जाने पर अपनाएं ये तरीकें, मिलेगा पूरा पैसा वापस

दरअसल, आए दिन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इन्टरनेट फ्रॉड की ख़बरें आती रहती हैं। इन ख़बरों को पढ़कर, सुनकर क्रेडिट, डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों के मन में उनके साथ धोखाधड़ी होने का डर बना रहता है। ऐसे में अगर क्रेडिट कार्ड हैक हो जाए और आपके खाते से पैसे ग़ायब जाए तो क्या कदम उठाएं जिससे आपका पूरा पैसा आपके खाते में वापस आ जाए। आइये इस लेख ज़रिए समझते हैं।

विज्ञापन

कार्ड को तुरंत करें ब्लॉक
अगर पता लगे कि आपका क्रेडिट कार्ड हैक हो गया है और उसकी जानकारी चोरी हो गई है और आपके खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने क्रेडिट कार्ड को तुरंत ब्लॉक करें। इसके लिए आप कस्टमर केयर को फोन भी कर सकते हैं।

Credit Card

बैंक को तत्काल करें सूचित
जैसे ही आपको अवैध निकासी के बारे में जानकारी मिले तो इसकी सूचना अपने बैंक को जितना जल्दी हो सकें दे। इसके लिए आप अपने बैंक के किसी नजदीकी ब्रांच में जा सकते हैं या फिर कस्टमर केयर से फोन पर बात करके कार्ड के हैक होने की जानकारी दे सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि जितनी जल्दी आप बैंक को जानकारी देंगे उतनी जल्दी बैंक एक्शन लेगा।

क्रेडिट कार्ड के ‘हैक’ हो जाने पर अपनाएं ये तरीकें, मिलेगा पूरा पैसा वापस

ई-मेल करें
कस्टमर केयर से कार्ड ब्लॉक कराने के बाद अपने बैंक को ई-मेल के जरिए फ्रॉड के बारे में ज़रूर सूचित करें। ई-मेल में आप सबूत के तौर पर स्कीनशॉट, स्टेटमेंट या मैसेज का स्क्रीनशॉट ई-मेल में अटैच कर सकते हैं।

नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन करें
यदि आपके साथ धोखाधड़ी होती है और खाते से पैसे निकल जाते हैं तो आप बैंक में लिखित में इसकी शिकायत करें और भरपाई के लिए आवेदन भी करें। ध्यान रखें कि भरपाई के लिए आवेदन आप 3 दिन के अंदर ही करें तो नहीं तो पूरी प्रक्रिया में 120 दिन लग सकेंगे। 

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →