सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पहले ही दिन खराब हो गई लखनऊ मेट्रो!

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मेट्रो का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद बुधवार से आम नागरिकों के लिए के लिए चलाया गया।

पहले ही दिन खराब हो गई लखनऊ मेट्रो!
यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मेट्रो का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद बुधवार से आम नागरिकों के लिए के लिए चलाया गया। लेकिन मेट्रो के पहले ही दिन वो खराब हो गई, जिसके बाद यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जी हाँ, लखनऊ मेट्रो पहले दिन ही खराब हो गई। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्यों खराब हुई मेट्रो तो चलिए आपको बताते है। खबर के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ मेट्रो अपने पहले ही सफर में टेक्निकल फाल्ट का शिकार हो गई, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि चारबाग से ट्रांसपोर्टनगर के लिए जा रही लखनऊ मेट्रो दुर्गापुरी और मैवाया स्टेशन के बीच तकनीकी फाल्ट की वजह से 15 मिनट से ज्यादा रुकी रही। आपको बता दें कि सुबह 6.38 मिनट पर मेट्रो मवैया स्टेशन पर रुक गई। खबर तो यह भी है कि ट्रेक्शन मोटर में खराबी की वजह से कॉल अटेंड नहीं हो पा रही थी, जिसकी वजह से दुर्गापुरी स्टेशन पर भी मेट्रो 15 मिनट तक रुकी रही। लखनऊ मेट्रो में लगभग 100 यात्री सवार थे, जिसमें स्कूली बच्चे भी थे, जिन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को किया गया था उद्घाटन... आपको बता दें 5 सितंबर यानि मंगलवार की दोपहर 2 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मोदी सरकार के मंत्री हरदीप पुरी ने हरी झंडी दिखा कर लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई थी। इसके साथ ही बुधवार सुबह 6 बजे से लखनऊ मेट्रो आम लोगों के लिए शुरू हो गई। यात्रियों में उत्साह दिखाई दिया.... आपको बता दें कि लखनऊ मेट्रो में पहले सफ़र को लेकर लोगों काफी उत्साह देखने को मिला, जिसकी वजह से भारी संख्या में लोग पहले सफर का गवाह बनने के लिए मेट्रो में सफर करने पहुंचे, लेकिन मेट्रो खराब होने की वजह से माहौल थोड़ा किरकिरा हो गया।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →