गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मशहूर फिल्म मेकर मणिरत्नम को इस कारण ले जाना पड़ा अस्पताल

मणिरत्नम मशहूर फिल्म मेकर है, जिन्हे दिल से सम्बंधित बीमारी की वजह से अस्पताल ले जाया गया. फिल्ममेकर मणिरत्नम को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मशहूर फिल्म मेकर मणिरत्नम को इस कारण ले जाना पड़ा अस्पताल

मणिरत्नम मशहूर फिल्म मेकर है, जिन्हे दिल से सम्बंधित बीमारी की वजह से अस्पताल ले जाया गया. फिल्ममेकर मणिरत्नम को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि 2004 में फिल्म की शूटिंग के दौरान भी दिल का दौरा पडने के बाद ही अस्पतालल में भर्ती हुए थे.

विज्ञापन


मणिरत्नम के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ट्विटर के जरिए सामने आई है. लोकेश नाम के एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा है कि ''डायरेक्टर मणिरत्नम ग्रीम्स रोड अपोलो अस्पताल में कार्डियक प्रॉब्लम की वजह से भर्ती हैं.'' फिलहाल मणिरत्नम डॉक्टरों की निगरानी में हैं. फिलहाल उनकी हेल्थ से जुड़ी नई अपडेट अभी सामने नहीं आई है.

imgpsh fullsize anim 39 1


मालूम हो कि मणिरत्नम तमिल के दिग्गज फिल्ममेकर हैं. लेकिन उन्होंने हिंदी में भी कई बेहतरीन फ़िल्में बनाई हैं. बॉम्बे, दिल से, रावण, रोजा, युवा, गुरु मणिरत्नम की मशहूर फिल्में हैं.

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत के सोशल मीडिया से गायब रहने की वजह

वहीं अपनी आने वाली फिल्म में उन्होंने तेलुगू-तमिल एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को फिल्म में अहम रोल के लिए अप्रोच करने की चर्चा चल रही थी. जिसमें ऐश्वर्या राय, अनुष्का शेट्टी के अलावा चियान विक्रम, अमिताभ बच्चन, अमाल पॉल, कार्ति, जयाराम रवि को फिल्म में कास्ट किए जाने की खबरें थी.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →