गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानें चैत्र नवरात्रि 2020 के समय गृह प्रवेश करना शुभ है या नहीं

चैत्र नवरात्रि 2020 (25 मार्च से) के दौरान गृह प्रवेश शुभ नहीं है क्योंकि 14 मार्च से 13 अप्रैल तक खरमास रहेगा, जिसमें कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते।

जानें चैत्र नवरात्रि 2020 के समय गृह प्रवेश करना शुभ है या नहीं

25 मार्च, 2020 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी . जिसमें आज हम आपको बताएगें की क्या यह समय गृह प्रवेश के लिए शुभ या नहीं. इस नवरात्रि में गृह प्रवेश के लिए शुभ महूर्त नहीं है. क्योंकि इस बार 14 मार्च से 2020 से खरमास शुरू हो रहा है. यह 13 अप्रैल 2020 तक एक माह तक रहेगा. इस दौरान कोई शुभ काम शुरू नहीं किया जाता है. खरमास के समय आपको भगवान सूर्य और श्रीहरि विष्णु की आराधना करनी चाहिए.

विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि 2020
चैत्र नवरात्रि 2020


इसके बाद 14 अप्रैल 2020 से विवाह, मुंडन, हवन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य फिर से प्रारंभ हो जाएंगे.
खरमास की मान्यता : खरमास को लेकर कई तरह की मान्‍यताएं प्रचलित हैं जैसे - सूर्य अपने तेज को अपने गुरु के घर में पहुंचते ही समेट लेता है. अपने प्रभाव को छिपा लेता है और गुरु को साष्टांग नमन कर प्रभावहीन हो जाता है.ऊर्जा के देवता के प्रभावहीन हो जाने पर समस्त शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं, क्योंकि किसी भी कार्य को पूरा होने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है.

खरमास


मान्यता है कि इन दिनों मे प्रारंभ किए गए काम का अच्छा फल प्राप्त नहीं होता है. इसलिए खरमास या मलमास के दिनों में किसी भी शुभ कार्य को करने से परहेज करें और ज्यादा से ज्यादा समय उपासना में बिताएं.

यह भी पढ़ें: Happy Navratri 2020 : इन नवरात्री Wishes से करे अपना त्यौहार जगमग

इस बार खरमास में मनेगी नवरात्रि :
इस बार नवरात्रि का प्रारंभ खरमास में हो रहा है. चैत्र नवरात्रि 25 मार्च 2020, बुधवार से प्रारंभ हो रही है. इस दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ होगी. चैत्र नवमी 02 अप्रैल को है. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 25 मार्च से है. चैत्र नवमी 2 अप्रैल 2020 को है. इन्हीं दिनों में चैती छठ जैसा महत्वपूर्ण पर्व भी मनेगा. (Reference : https://hindi.webdunia.com/)

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →