शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
खेल

IND vs AFG : क्या आज धोनी का रिकॉर्ड तोड़ कर कीर्तिमान बनायेंगे रोहित?

वर्ल्ड कप 2019 की बात करें तो आज इसका 28 वाँ मुकाबला खेला जायेगा, साथ ही साथ ये भारत का पांचवां मुकाबला होगा.

IND vs AFG : क्या आज धोनी का रिकॉर्ड तोड़ कर कीर्तिमान बनायेंगे रोहित?

वर्ल्ड कप 2019 की बात करें तो आज इसका 28 वाँ मुकाबला खेला जायेगा, साथ ही साथ ये भारत का पांचवां मुकाबला होगा. भारत के सामने इस मैच में अफगानी खिलाड़ी, माने अफगानिस्तान की टीम नजर आएगी जिनकी ट्रेनिंग कमोबेस भारत में ही हुई है.

विज्ञापन

अब अगर बात करें इस मैच में बनने वाले कीर्तिमानों की तो इसमें इन्डियन ओपनर रोहित शर्मा के हाथ में मौका है, भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का.

जी हाँ ! रोहित शर्मा इस वक़्त अंतराष्ट्रीय पारियों में सबसे एक भारतीय खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में बस एक कदम ही पीछे हैं.

Todays match

असल में अंतराष्ट्रीय पारियों में सबसे अधिक छक्के लगाने में सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी का नम्बर आता है. धोनी ने 292 पारियों में कुल 225 छक्के लगाएं हैं, वहीं इंडियन ओपनर और हिटमैन रोहित शर्मा अब तक खेली गयी 203 परियों में कुल 224 छक्के लगा चुके हैं. ऐसे में आज के मैच में ये देखने वाली बात होंगी कि क्या रोहित शर्मा एक और छक्के के साथ धोनी का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं?

ऐसे में अगर अंतराष्ट्रीय रिकॉर्ड की बात करें तो नंबर एक पर हैं पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद आफरीदी जिन्होंने 369 पारियों में 351 छक्के लगाये हैं, और इनके बाद दूसरे नंबर पर आते हैं क्रिस गेल जिन्होंने 287 परियों में 318 छक्के लगायें हैं, और इनके बाद हैं श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या जिन्होंने 433 पारियों में 270 छक्के लगाये हैं.

अब देखना होगा कि आज के मैच में ये रिकॉर्ड रोहित तोड़ पाते हैं या नही. वैसे भी जिस अंदाज़ के रोहित आजकल खेल रहे हैं, और छक्कों की बरसात कर रहे हैं, वो दिन दूर नहीं है जब रोहित सारे रिकार्ड तोड़ कर पहले नंबर पर पहुँच जायेंगे.  

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →