शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर भेजा मुर्दाघर, दफनाते समय हिलने लगे हाथ-पैर

डॉक्टरों को भगवान समजा जाता है और कोई भी बीमारी होती है तो सीधा डॉक्टर के पास जाते है. और उसका इलाज भी कराते है.

डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर  भेजा मुर्दाघर, दफनाते समय हिलने लगे हाथ-पैर

डॉक्टरों को भगवान समजा जाता है और कोई भी बीमारी होती है तो सीधा डॉक्टर के पास जाते है. और उसका इलाज भी कराते है. लेकिन आपने कभी सुना है कि डॉक्टर ने किसी को मृत घोषित किया हो वह जिन्दा हो. हम यहां पर बात कर रहें है कराची की जहां के एक अस्पताल में मृत घोषित कर दी गई एक पचास वर्षीय महिला के शरीर को दफनाने से पहले नहलाते समय जीवित हो जाने की विचित्र घटना सामने आई है.

विज्ञापन

बता दें कि इस महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर उसे मुर्दाघर भेज दिया. जिसके बाद दफनाते समय उस महिला के हाथ-पैर हिलने लगे. खबरों के मुताबिक पता चला कि रशीदा बीबी को कराची के अब्बासी शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उसके बाद उसे मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया था.

imgpsh fullsize anim 26

इसी के साथ खबर में यह भी कहा गया है कि जब बुधवार को महिला को दफनाने से पहले नहलाया जाने लगा तब वह हैरान कर देने वाले रूप में जीवित हो उठी. रशीदा की बहू शबाना ने कहा कि उनके शरीर को मुर्दाघर भेज दिया गया था. हम लोग जब उनके शरीर को दफनाने से पहले नहलाने लगे तब वहां मौजूद एक महिला ने गौर किया कि उनके हाथ पांव हिल रहें है.

यह भी पढ़ें : अमेरिका के उपराष्ट्रपति का दावा, ” अपने जवानों को एक्शन ना लेने के लिए कह रहा है ईरान”

जिसके बाद हमने तुरंत ही उनकी नब्ज देखी, तो उनकी सांस चल रही थी. फिलहाल महिला का अब उसी अस्पताल में उपचार चल रहा है. जहां पर महिला का एक बार मृत घोषित कर दिया गया था. ऐसे में सवाल यह है कि क्या सच में ऐसा भी होता है या फिर यह सब डॉक्टरों की लापरहवाही के कारण होता है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →