शनिवार, 19 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

दिशा सालियान मामला: पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिवंगत दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने उनके खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। शनिवार को सतीश सालियान अपने वकील के…

दिशा सालियान मामला: पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस
(फोटो: IANS)

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिवंगत दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने उनके खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। शनिवार को सतीश सालियान अपने वकील के साथ ठाकरे के आवास 'मातोश्री' पर यह नोटिस देने पहुंचे, जहां उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। इसके बाद नोटिस मुख्य द्वार पर ही तामील कराया गया।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, सतीश सालियान ने आरोप लगाया है कि आदित्य ठाकरे ने राजनीतिक मंशा से उनके और उनके परिवार के खिलाफ ऐसे बयान दिए, जिनसे उनकी प्रतिष्ठा को गहरा नुकसान पहुंचा है। इसी को आधार बनाकर यह भारी-भरकम मानहानि का नोटिस भेजा गया है।

वकील का दावा: पहले मिली थी धमकी

सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि उन्हें पहले धमकी दी गई थी कि उन्हें वकालत नहीं करने दी जाएगी। ओझा ने कहा, "हमें कहा गया था कि हमें प्रैक्टिस नहीं करने देंगे। इसलिए हम यहां यह दिखाने आए हैं कि हम आपके घर तक आकर कानूनी नोटिस दे सकते हैं।"

वकील ने आदित्य ठाकरे के उन आरोपों का भी खंडन किया जिसमें उन्हें राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया गया था। उन्होंने कहा, "हमने नोटिस में साफ लिखा है कि अदालत ने उनके इस तर्क को खारिज कर दिया है और हमारी याचिका स्वीकार की है। हमारा किसी भी राजनीतिक दल या राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।" उन्होंने कहा कि अब नोटिस तामील हो चुका है और ठाकरे को इसका जवाब देना होगा।

क्या है दिशा सालियान मामला?

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है।

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →