शनिवार, 19 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
देश

रोजगार मेला: 51,000 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, नियुक्ति पत्र पाकर बोले- 'PM मोदी का धन्यवाद'

देशभर के 51 हजार युवाओं को शनिवार को 20वें रोजगार मेले के तहत सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे गए। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45 विभिन्न स्थानों पर आयोजि…

रोजगार मेला: 51,000 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, नियुक्ति पत्र पाकर बोले- 'PM मोदी का धन्यवाद'
(फोटो: IANS)

देशभर के 51 हजार युवाओं को शनिवार को 20वें रोजगार मेले के तहत सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे गए। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45 विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में 'साइंटिस्ट-बी' के पद पर चुनी गईं कई महिला उम्मीदवारों ने इस मौके को देश सेवा का अवसर बताया। मुंबई की रहने वाली मधुरिमा प्रकाश ने कहा, "मेरी नियुक्ति डीआरडीओ में साइंटिस्ट बी के पद पर हुई है। इस अवसर पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। उनकी वजह से मेरे जैसे कई युवाओं को रोजगार मिला है।"

नियुक्ति पाने वालों ने जताई खुशी

पुणे में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली राजस्थान की निशा ने भी अपनी नियुक्ति को रक्षा क्षेत्र में योगदान देने का मौका बताया। उन्होंने कहा, "युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं।" इसी पद पर चयनित प्रभव कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस पहल से देश में प्रगति की नई लहर आएगी। उन्होंने कहा, "हम लोगों को नियुक्ति पत्र मिलने वाले हैं। लोगों में काफी प्रसन्नता है।"

बेंगलुरु में एक अन्य उम्मीदवार ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, जिसमें काफी मेहनत और धैर्य की जरूरत थी। उन्होंने कहा, "असल में, देश के निर्माता के तौर पर हम सेवा करेंगे और सरकार की उम्मीदों, खासकर प्रधानमंत्री की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।"

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →