गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'पीएम नरेन्द्र मोदी' फ़िल्म पर रोक लगाने वाली याचिका की ख़ारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवनी पर आधारित फ़िल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी' पर रोक लगाने वाली याचिका को ख़ारिज कर दिया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'पीएम नरेन्द्र मोदी' फ़िल्म पर रोक लगाने वाली याचिका की ख़ारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवनी पर आधारित फ़िल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी' पर रोक लगाने वाली याचिका को ख़ारिज कर दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी फ़िल्म पर रोक लगाने वाली जनहित याचिका में ये मांग की गई थी ये फ़िल्म आदर्श आचार संहिता के दौरान रिलीज़ की जा रही है। इसलिए इस पर रोक लगाई जाए। याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा था कि अगर इस फ़िल्म को रिलीज़ करने की अनुमति मिलती है तो ये आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा।

विज्ञापन
New Movie

फ़िल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने वाली जनहित याचिका में ये कहा गया था कि आदर्श आचार संहिता के दौरान इस फ़िल्म को रिलीज़ किया जा रहा है। इससे चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ़ायदा मिल सकता है। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद, याचिका को ख़ारिज कर दिया।


पीएम नरेन्द्र मोदी फ़िल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है। इस फ़िल्म में विवेक ओबरॉय नरेन्द्र मोदी का क़िरदार निभा रहे हैं।

Vivek Oberoi
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →