गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

इस बीजेपी नेता की हत्या से उत्तर प्रदेश में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में हत्या चोरी होना कोई आम बात नहीं है. ऐसे में अगर एक नेता की हत्या का मामला सामने आ जाए तो आप इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि जब नेता…

इस बीजेपी नेता की हत्या से उत्तर प्रदेश में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में हत्या चोरी होना कोई आम बात नहीं है. ऐसे में अगर एक नेता की हत्या का मामला सामने आ जाए तो आप इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि जब नेता ही उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित हो सकती है.

विज्ञापन

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता की हत्या की गई है. धौलाना थाना क्षेत्र के सपनावत नहर के पास कार सवार बदमाशों ने बीजेपी के नेता राकेश शर्मा पर फायरिंग की है. जिसके बाद राकेश की मौत हो गई है. इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बड़े ही आराम से फरार हो गए है. तभी से लोगों में काफी हड़कंप मचा हुआ है.

जब पुलिस ने इस बात की छानबिन की तो पता चला की धौलाना थाना क्षेत्र के करनपुर जट्ट गांव का रहने वाला था, व बीजेपी में मंडल महामंत्री था. वो जनता इंटर कालेज के लिए जा रहे थे तभी सपनावत गांव के पास नहर के नज़दीक पहुंचे ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फारिंग करना शुरू कर दिया.

यहीं नही आनन-फानन में मौजूदा लोगों ने राकेश शर्मा को घायल अवस्था में हापुड़ अस्पताल ले गए. जहां पर उसने दम तोड़ दिया. वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए और जल्द ही हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तारी करने की बात कहीं है.

यह भी पढ़ें : प्रेम संबंध का हुआ खुलासा तो महिला ने अपने पति के साथ किया ऐसा काम

फिलहाल लोगों आरोपी फरार चल रहें है, लेकिन इस घटना से लोगों में काफी नाराजगी नजर आई है. लोगों ने पुलिस से आरपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →