बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

शराब से किया इंकार तो जिंदगी से हाथ धोना पड़ा!

आमतौर पर आप लोगों ने शराब पीने से मौत की खबर सुनी होगी, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें शराब न पीने की वजह से मौत का मामला सामने आया है।

शराब से किया इंकार तो जिंदगी से हाथ धोना पड़ा!
आमतौर पर आप लोगों ने शराब पीने से मौत की खबर सुनी होगी, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें शराब न पीने की वजह से मौत का मामला सामने आया है। जी हां, चौंकियें मत, आपने सही पढ़ा, देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ शराब न पीने की वजह से एक युवक की हत्या कर दी गई, साथ ही युवक के भाई पर भी जमकर हमला किया गया। शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है, देश-प्रदेश की सरकारें शराब के खिलाफ तरह-तरह की मुहिम चलाती है, लेकिन इस तरह के मामलें सबको चौंका देती है। खबर के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में शराब पीने से मना करना भारी पड़ा गया, दो सगे भाइयों को चाकुओं से गोंद दिया गया, जिसमें बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। इस घटना से गुस्साई भीड़ ने डीटीसी की बस में तोड़-फोड़ की, सड़क पर जमकर हंगामा करने के साथ ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आपको बता दें कि यह मामला बाहरी दिल्ली के मंगोल पुरी इलाके के जे ब्लॉक का है, जहां शराब पीने से मना करने पर युवक की हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या था पूरा मामला आपको बता दें कि वारदात के शिकार हुए युवक का कहना है कि उनके घर के सामने पार्क के गेट के पास 2-3 लड़के शराब पी रहे थे, जिनके नाम अजय बिहारी, मोनू और साहिल हैं. उन्हें वहां शराब पीने के लिए मना करने पर वो लोग नाराज हो गए और झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि शराब पी रहे बदमाशों ने हम दोनों भाइयों पर चाकुओं और बेस बैट आदि से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिसमे बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस का क्या कहना है मामलें में पुलिस का कहना है कि वो मामलें की जांच कर रहे है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या के आरोपी बदमाशो में से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अभू इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।जानियें, लोगों ने क्यों किया हंगामा दरअसल, लोगों की मांग थी कि पुलिस करीब दो घंटे पहले हुई हत्या के आरोपियों को क्यों नही पकड़ पाई? इसके साथ ही हंगामे को रूख देने के लिए भीड़ में मौजूद कुछ आसामाजिक तत्वों ने सड़क पर जा रही डीटीसी की लो फ्लोर बस को अपना निशाना बनाया और उसमें पत्थर मारकर बस में तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने पुलिस और सरकार को भी आड़ें हाथ लिया।
विषयदिल्ली
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →