मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

हर्ष फायरिंग के चलते हुई मौत, लाश को फेंक मनाते रहें जश्न

पूरा मामला बिहार के हाजीपुर से सामने आई है. जहां पर शादी के पड़ाल में राइफल लोड़ करने के बाद अचानक गोलीबारी हुई.

हर्ष फायरिंग के चलते हुई मौत, लाश को फेंक मनाते रहें जश्न

पूरा मामला बिहार के हाजीपुर से सामने आई है. जहां पर शादी के पड़ाल में राइफल लोड़ करने के बाद अचानक गोलीबारी हुई. बता दें कि अचानक गोली चली और शादी में वीडियो बना रहें वीडियोग्राफर के सीने में जा लगी. जब ये हादसा हुआ, तो वहां पर मौजूद किसी को भी कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर में ये अचानक हुआ क्या है.

विज्ञापन

गोली के लगते ही वीडियोग्राफर जमीन पर गिर गया और उसने दम तोड़ दिया, लेकिन संवेदनहीनता की हद तो देखिए कि गोली लगने के बाद शादी के जश्न में खलल ना पड़े, जिसके चलते लोगों ने वीडियोग्राफर को अस्पताल ही नहीं पहुंचाया. ठीक उसके विपरीत उसे कार में ले जाकर उसकी लाश को सुनसान जगह पर छोड़ दिया. फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद ही पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है.

वीडियो

बता दें कि वीडियोग्राफर के कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई थी. इसमें एक शख्स अपनी राइफल लोड करता देखा गया है. कारतूस लोड करते ही राइफल से फायर हो जाती है, जिसके बाद शादी वीडियो शूट कर रहे वीडीयो ग्राफर के सीने में जा लगती है. राइफल की आवाज और जमीन पर छटपटाता देख जश्न में अचानक सन्नाटा छा जाता है. इसी बीच फायर करने वाला शख्स अपनी राइफल पास खड़े एक आदमी को थमा अलग हट जाता है.

वहीं पुलिस का कहना है कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के चादी गांव में बासकित सिंह के यहां बारात आई थी. जयमाला के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी. हर्ष फायरिंग के दौरान ही कैमरामैन मनोज साह उर्फ बिट्टू साह को गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद जश्न में खलल ना पड़े, इसके लिए घरवालों ने मृतक को एक कार में डाल 20 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें : शादी के घर में ही डैकेतों ने लूटा लाखो का समान

फिलहाल पुलिस ने रात में ही करीब 3 घंटे की तलाश के बाद मृतक वीडियोग्राफर की लाश को कार सहित बरामद कर लिया है. हर्ष फायरिंग और हत्या के मामले में शव मिल जाने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई.

विषयबिहार
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →