मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दाऊद का साथी तारीक परवीन मुंबई पुलिस की गिरफ्त में

मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के करीबी परवीन को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने तारिक पर जबरन वसूली का आरोप लगा दिया है।

दाऊद का साथी तारीक परवीन मुंबई पुलिस की गिरफ्त में

मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के करीबी परवीन को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने तारिक पर जबरन वसूली का आरोप लगा दिया है। एस्प्लेनेड कोर्ट ने तारिक को 13 फरवरी तक पुलिस ने हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक तारिक को दक्षिणी मुंबई के डोंगरी से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

जैसे ही मुंबई पुलिस ने परवीन को अपनी गिरफ्त में लिया उसी के बाद से जबरन वसूली को अंजाम देने वाले तमाम कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने परवीन के साथ-साथ दाउद के साथी लकड़वाला और फर्नीचरवाला के खिलाफ भी जबरन वसूली के मामले दर्ज किए हैं।

302SDSCDV 1

तारिक परवीन दाउद इब्राहिम और उसके खास साथी छोटा शकील के करीबी में से एक है माना जाता है। मुंबई के एक कारोबारी ने परवीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस की जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने परवीन को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : कैसे एक तरफा प्यार ने ली महिला टीचर की जान ?

परवीन को दाउद के गैरकानूनी धंधो का मास्टरमाइमंड के तोर पर जाना जाता है। वहीं दूसरी ओर लकड़वाला के खिलाफ भी मुंबई में लगभग पच्चीस मामले पहले से ही दर्ज हैं। एक - एक कर दाउद के साथी तक पुलिस पहुंच रही है और आपने शिकंजे में ले रही है। फिलाल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की तलाश भी चल रही है अभी तक पुलिस को उस तक पहुंचने का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उसे भी जल्द से जल्द अपनी गिरफ्त में लेने की जदोजहत में जुट गई है।

विषयमुंबई
SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →