सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्राइम पेट्रोल देखकर महिला ने की मंत्री को ब्लैकमेल करने की कोशिश, हुआ ये

गुजरात में एक महिला द्वारा क्राइम पेट्रोल देखकर और उससे प्रभावित होकर कैबिनेट मिनिस्टर को ब्लैकमेल करने का मामला सामने है।

क्राइम पेट्रोल देखकर महिला ने की मंत्री को ब्लैकमेल करने की कोशिश, हुआ ये

गुजरात में एक महिला द्वारा क्राइम पेट्रोल देखकर और उससे प्रभावित होकर कैबिनेट मिनिस्टर को ब्लैकमेल करने का मामला सामने है। बारडोली की 46 वर्षीय महिला द्वारा कैबिनेट मंत्री ईश्वर परमार को ब्लैकमेल कर डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की खबर आयी है। ख़बरों के मुताबिक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्र में महिला का नाम र्दशना बेन लिखा हुआ था।

विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। प्रवीणाबेन महेश मैसुरिया नाम की महिला ने बताया कि वह आर्थिक रूप से परेशान है। इसी कारण उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल देख यह षड्यंत्र रचा। आपको बता दें कि महिला ने पत्र में आरोप लगाया था कि मंत्री ने उसकी बहन के साथ रेप किया है अगर मंत्री यह बात छुपाना चाहते हैं तो वह डेढ़ करोड़ रूपए दें। अगर पैसे नहीं दिए गए तो बदनाम करने की धमकी दी गयी।

CRIME PETROL 1

पत्र में ये भी लिखा था कि पैसे कब, कहाँ और किसको, किस टाइम पे देना है? पैसे सही टाइम पे न मिलने पर मंत्री के परिवार को जिंदा जला देने की भी धमकी भी गयी।

यह भी पढ़ें: जानिए प्रियंका चोपड़ा के अलावा और कौन सी एक्ट्रेस सिगरेट पीती हैं?

पुलिस के अनुसार बारडोली के विधायक और राज्य के कैबिनेट मंत्री ईश्वर सिंह परमार के दफ्तर में तैनात अनिल परमार को 28 जून को एक युवक ने बंद लिफाफा सौंपा था। उसने बताया कि एक महिला ने यह लिफाफा भेजा है। जब इसे खोला गया तो इसमें दो करोड़ रुपए की मांग की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक महिला देखी गई। इसके बाद मंत्री के दफ्तर में काम करने वाले अनिल परमार ने बारडोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फिरौती मांगने वाली महिला का पता लगाकर उसे बारडोली के आनंद नगर से गिरफ्तार कर लिया।

विषयगुजरात
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →