सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भाषण के बीच, मंच पर चढ़कर एक शख्स ने हार्दिक को मारा थप्पड़

चुनावी मौसम में नेताओं के ऊपर घटनाओं के बीच गुजरात कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल को एक शख्स ने चांटा मारा है।

भाषण के बीच, मंच पर चढ़कर एक शख्स ने हार्दिक को मारा थप्पड़

चुनावी मौसम में नेताओं के ऊपर घटनाओं के बीच गुजरात कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल को एक शख्स ने चांटा मारा है। बता दें कि कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते वक़्त बीजेपी के नरसिम्हा राव पर भी जूते से हमला किया गया था। उसके एक दिन बाद, यानी आज कांग्रेस नेता हार्दिक को एक शख़्स ने गुस्सा में आकर थप्पड़ जड़ दिया। ये घटना गुजरात के सुरेेन्द्रनगर की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Slap

कांग्रेस के लिए प्रचार करने गुजरात के सुरेन्द्रनगर पहुंचे हार्दिक पटेल को भरी सभा में एक शख़्स ने चांटा जड़ दिया। हार्दिक एक चुनावी सभा को संबोधित ही कर रहे थे इतने में एक शख़्स गुस्से में आया और हार्दिक को चांटा जड़ दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने चांटा मारने वाले शख़्स की बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस ने बामुश्किल भीड़ से उस शख़्स को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हार्दिक को थप्पड़ मारने का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख़्स गुस्से से लाल-पीला होकर मंच पर चढ़ता है और हार्दिक चांटें मारने लगता है।

फ़िलहाल, इस पूरे प्रकरण पर हार्दिक पटेल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वाले चाहते हैं कि मुझे मार दिया जाए ये लोग हमले करवा रहे है, लेकिन हम चुप नही रहेंगे। ख़ैर, चुनावी मौसम में आम जनता कभी-कभी अपनी आपत्ति ज़ाहिर करने के लिए नेताओं को चांटें मारे देती है, लेकिन सियासतदानों को जनता के रोष को समझकर उनकी समस्या का हल निकलना चाहिए।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →