मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कांग्रेस नेता हार्दिक बोले- दिल्ली में मोदी नाम का यमराज बैठा है

गुजरात में कांग्रेस की चुनावी कमान संभालने वाले हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए उन्हें 'यमराज' बताया है।

कांग्रेस नेता हार्दिक बोले- दिल्ली में मोदी नाम का यमराज बैठा है

गुजरात में कांग्रेस की चुनावी कमान संभालने वाले हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए उन्हें 'यमराज' बताया है। उन्होंने एक जनसभा के दौरान मर्यादाहीन शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि 'दिल्ली में यमराज बैठा है'। जनसभा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यमराज का नाम पूछने पर हार्दिक पटेल ने कहा कि 'वो यमराज किसानों को मारने वाला नरेन्द्र मोदी है'। कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल के इस बयान से सियासी गलियारों में वार-पलटवार का सिलसिला शुरू होना तय है।  फिलहाल, हार्दिक के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन

इस दौरान हार्दिक पटेल ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ना सिर्फ़ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, बल्कि इस आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी गुजरात में भाजपा से एक सीट ज़्यादा भी जीतेगी। कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि देश की जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर विश्वास किया है।

hardik rahul gandhi

युवा कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रति देश का भरोसा देखकर पीएम मोदी के मुंह से हंसी ग़ायब हो गई है। इस दौरान उन्होंने मोदी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी मुद्दे से भटक कर देशवासियों को गुमराह कर  रहे हैं।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →