रविवार, 5 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर बड़ी तनातनी, अमेरिकी ठिकानों पर दागे रॉकेट

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है. हाल ही में ईरान ने जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेते हुए इराक ने दो अमेरिकी बेस पर एक दर्जन से ज्यादा…

ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर बड़ी तनातनी, अमेरिकी ठिकानों पर दागे रॉकेट

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है. हाल ही में ईरान ने जनरल कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेते हुए इराक ने दो अमेरिकी बेस पर एक दर्जन से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था. ईरानी की मीडिया ने ये दावा किया कि इस अटैक में लगभग 80 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे. अमेरिका ने इसका खंडन किया था. हम यहां पर बात कर रहें है इराक की राजधानी बगदाद की जहां पर बीते रविवार एक बार फिर अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर रॉकेट दागे जाने का ममला सामने आया है.

विज्ञापन

ईरान और अमेरिका की इस तना-तनी को लेकर कई नुकसान हो रहा है. लगातार कहीं ना कहीं किसी ना किसी बात को लेकर दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर ही रहें है. खबरों के अनुसार यह पता चला है कि रविवार को एक बार फिर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे गए है, इस हमले में चार इराकी सैनिकों के घायल होने की खबर आई है अमेरिकी सैनिकों के घायल या फिर मारे जाने की कोई खबर नहीं आई है.

जहां पर रॉकेट दागे गए है वह अल-बलाद एयरबेस है. इस बेस में अमेरिकन ट्रेनर, सलाहकार और F-16 लड़ाकू विमान की मेंनटेंस सर्विस से जुड़े सैनिक रहते हैं. अल-बलाद F-16 लड़ाकू विमानों का मुख्य एयरबेस है. बताया जा रहा है कि कुछ रॉकेट एयरबेस में स्थित रेस्टोरेंट में आकर गिरे थे.
इतना ही नहीं इस हमले में एयरबेस का रन-वे भी क्षतिग्रस्त हुआ है. इस रॉकेट अटैक में घायल हुए इराकी सैनिक एयरबेस के गेट पर तैनात थे. बेस में अमेरिकन एक्सपर्ट्स, ट्रेनर और एडवाइजर समेत काफी लोग थे. हमले में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है. हालांकि अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

imgpsh fullsize anim 41

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हाल ही में US ने अपने अधिकारियों और सैनिकों को इस एयरबेस से हटाना शुरू कर दिया था. बताया जा रहा है कि जिस समय यह हमला हुआ उस समय एयरबेस पर अमेरिकी नागरिक नहीं थे.

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को धमकी दे चुका है कि अमेरिका युद्ध के पक्ष में नहीं है, लेकिन अगर ईरान ने किसी भी अमेरिकी नागरिक या फिर उसकी संपत्ति को हानि पहुचाई, तो ईरान को गंभीर परिणाम का भुकतान करना पडेगा. दूसरी ओर ईरानी मंत्रियों ने भी अमेरिका को जवाब देते हुए कहा कि वह भी युद्ध नहीं चाहते लेकिन अपनी आत्मरक्षा में हर मुमकिन जवाब जरूर देंगे.

यह भी पढ़ें : ईरान ने किया स्वीकार, गलती की वजह से मार गिराया था यूक्रेन का विमान

हाल ही में ईरान ने मिसाइल अटैक में यूक्रेन के यात्री प्लेन को मार गिराया था. जिसमें लगभग 176 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद ईरान ने अपनी गलती को स्वीकार किया और इस घटना को मानवीय चूक बाताया था

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →