CM के बेटे ने पटना DM के छुए पैर, VIDEO: झुके तो डॉ. त्यागराजन ने रोका, मुख्यमंत्री के साथ बख्तियारपुर पहुंचे थे निशांत कुमार – barh News h3>
CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार शनिवार को पटना DM डॉ. त्यागराजन के पैर छूने लगे। हालांकि, जैसे ही निशांत झुके, DM ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया, फिर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करने लगे।
.
दरअसल, सीएम नीतीश आज बख्तियारपुर में सीढ़ी घाट पर गंगा रिवर फ्रंट का उद्घाटन करने वाले थे। उद्घाटन से पहले DM त्यागराजन, CM नीतीश के आगमन की तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान निशांत भी वहां पहुंच गए।
निशांत सीढ़ियों पर घूम रहे थे। इसी बीच DM से उनकी मुलाकात हो गई। निशांत ने DM को देखा, हाथ जोड़कर अभिवादन किया। फिर उनके पैर छूने लगे। जिसके बाद DM त्यागराजन ने हाथ पकड़कर रोक दिया।
मौके पर SDM चंदन कुमार और अन्य सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे। थोड़ी देर तक निशांत ने DM और SDM से बातचीत भी की। इसके बाद DM और निशांत वहां से आगे बढ़ गए।
निशांत की दो तस्वीरें…
निशांत बख्तियारपुर में सीढ़ी घाट पर घूम रहे थे, इसी दौरान उनकी मुलाकात DM त्यागराजन से हो गई। दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन किया।
थोड़ी देर बाद निशांत DM के पैर छूने लगे, लेकिन त्यागराजन ने हाथ पकड़कर उन्हें रोक लिया।
शाम 4 बजे गंगा आरती में शामिल हुए नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम 4 बजे उद्घाटन के बाद गंगा आरती में भी शामिल हुए। सीएम के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना DM डॉ. त्यागराजन और कमिश्नर चंद्रशेखर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हुए। नीतीश कुमार ने सीढ़ी घाट पर करीब आधे घंटे तक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान आम लोगों को कार्यक्रम से दूर रखा गया।
गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे CM।
गंगा नदी की धारा को पुनर्जीवित किया गया
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने घर पर कुछ समय बिताया और फिर पटना के लिए रवाना हो गए।
निशांत कुमार ने बताया, ‘बख्तियारपुर में दादा-दादी का घर है। पिता यहीं पले-बढ़े हैं और उनका भी बचपन यहीं बीता है। बख्तियारपुर में गंगा नदी की धारा को पुनर्जीवित किया गया है। घनसुरपुर से देदौर होते हुए बख्तियारपुर तक गंगा को लाया गया है।’
पिछले साल से JDU जॉइन करने की चर्चा
निशांत कुमार के JDU में आने की चर्चा पिछले साल से ही हो रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ नेता भी चाह रहे हैं कि वे राजनीति में आएं। हालांकि, पार्टी के बड़े नेता लगातार इस तरह की संभावनाओं को खारिज करते रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी निशांत की राजनीति में आने की चर्चा ने जोर पकड़ा था।
हरनौत से पहली बार विधायक बने थे नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 1977 में नालंदा के हरनौत से किया था। उस समय विधानसभा का चुनाव हार गए थे। 1985 में पहली बार यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि निशांत हरनौत से चुनाव भी लड़ सकते हैं।
—————————————-
ये भी पढ़ें…
होली मिलन में रविशंकर के पैर छूने झुके नीतीश, VIDEO:BJP सांसद ने मुख्यमंत्री को रोका, JDU नेता ने भी हाथ पकड़ा; CM ने फिर गले लगाया
पटना में शनिवार को होली मिलन समारोह के दौरान CM नीतीश कुमार BJP सांसद रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुके। हालांकि BJP सांसद ने मुख्यमंत्री को रोक दिया। पास खड़े JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी CM का हाथ पकड़ा। इसके बाद नीतीश कुमार ने रविशंकर को गले लगा लिया। नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद से 4 साल बड़े हैं। पूरी खबर पढ़िए



