पंजाब के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: जुलाई में 19% अधिक बरसात हुई; डैमों में बढ़ा जलस्तर, अब 7 दिन रहेगी झमाझम – Amritsar News

1
पंजाब के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:  जुलाई में 19% अधिक बरसात हुई; डैमों में बढ़ा जलस्तर, अब 7 दिन रहेगी झमाझम – Amritsar News

पंजाब के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: जुलाई में 19% अधिक बरसात हुई; डैमों में बढ़ा जलस्तर, अब 7 दिन रहेगी झमाझम – Amritsar News

मोहली और आसपास के इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। आज पंजाब के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

पंजाब में आज संडे को बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी रहने का अनुमान है। बीते दिन पंजाब के फिरोजपुर में 54.5 मिमी, मोगा में 32 मिली, पठानकोट में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि

.

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में हालात सामान्य बने हुए हैं। सर्वाधिक तापमान बठिंडा में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर में 35.9 डिग्री, लुधियाना में 35.5 डिग्री, पटियाला में 35 डिग्री, गुरदासपुर में 34 डिग्री व फिरोजपुर में 36 डिग्री दर्ज किया गया।

देश में मानसून की स्थित। बीते तीन दिनों से मानसून में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

जुलाई में मेहरबान रहा मानसून

पंजाब में मानसून इस बार समय से 5 दिन पहले पहुंचा। समय से पहले पहुंचने के साथ-साथ राज्य में मौसम मेहरबान भी रहा है। इस साल जुलाई महीने में सामान्य से 19 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

29 जून तक राज्य में 54.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 46.2 मिमी से 19 फीसदी अधिक है। अगर आने वाले समय में भी मानसून की स्थिति बेहतर रही तो राज्य व लोगों के लिए ये राहत होगी।

जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

पंजाब में जुलाई के पहले हफ्ते तक भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 जून को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 जून और 1 जुलाई को यह बारिश राज्य के अधिकतर इलाकों तक फैल सकती है और उसके बाद भी यह सिलसिला जारी रह सकता है।

IMD से मिली जानकारी के अनुसार संगरूर व पटियाला में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मानसा, बरनाला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, होशियारपुर और पठानकोट में यलो अलर्ट जारी रहेगा। जबकि अन्य जिलों में हालात सामान्य रहेंगे।

29 से 30 जून के बीच कुछ जिलों में बहुत भारी वर्षा, यानी 12 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश की चेतावनी दी गई है। यह स्थिति निचले इलाकों में जलभराव और फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। मौसम विभाग ने पटियाला, संगरूर, गुरदासपुर, होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों को इस दौरान विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है।

राज्य में बारिश को लेकर जारी अलर्ट।

डैमों के जलस्तर में हो रही वृद्धि

27 जून तक के मिले आंकड़ों के अनुसार पंजाब, हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश के बाद प्रमुख डैमों के जलस्तर में सुधार आया है। पोंग डैम का जलस्तर 1295.53 फीट दर्ज किया गया है, जो इसके अधिकतम स्तर 1390 फीट से लगभग 94.5 फीट नीचे है। इसके जलस्तर में 2.58 फीट की वृद्धि दर्ज की गई।

पंडोह डैम का जलस्तर 2922.17 फीट है, जो इसके उच्चतम स्तर 3070 फीट से लगभग 148 फीट कम है। यहाँ 21,679 क्यूसेक पानी आ रहा है और 14,607 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है।

भाखड़ा डैम का जलस्तर 1567.62 फीट है, जो अधिकतम 1680 फीट से लगभग 112.38 फीट नीचे है। इनफ्लो 42,249 क्यूसेक और आउटफ्लो 32,863 क्यूसेक रहा। निचले रोपड़ क्षेत्र में 7790 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

रणजीत सागर डैम का जलस्तर 505.42 मीटर है, जबकि अधिकतम स्तर 527.91 मीटर होता है। यानी यह 22.49 मीटर नीचे है। इनफ्लो 11,541 क्यूसेक और आउट-फ्लो 11,992 क्यूसेक है।

पंजाब में शनिवार शाम दर्ज अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का मौसम

अमृतसर- आज आसमान में बादल रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- आज आसमान में बादल रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 28 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- आज आसमान में बादल रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- आज आसमान में बादल रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- आज आसमान में बादल रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 24 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News