सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

हरियाणा में 10वीं के छात्रा के साथ जघनीय अपराध बलात्कार के बाद हुई हत्या

निर्भया कांड के वक़्त लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था. जगह –जगह पर कैंडल मार्च भी हुये, जैसे मानो वो देश में उस लड़की के साथ आखिरी बलात्कार हो.

हरियाणा में 10वीं के छात्रा के साथ जघनीय अपराध बलात्कार के बाद हुई हत्या
निर्भया कांड के वक़्त लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था. जगह –जगह पर कैंडल मार्च भी हुये, जैसे मानो वो देश में उस लड़की के साथ आखिरी बलात्कार हो. लेकिन हरियाणा के ज़िले से दिल को दहला देने वाली एक और खबर सामने आई है. हरियाणा के जींद जिले के बुढ़ाखेड़ा गांव में एक नाबालिग के साथ बलात्‍कार हुआ. इस घटना के  के बाद 10 वीं कक्षा की छात्रा की हत्‍या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी की  पहचान कर ली है. आईपीसी की धारा 302 के तहत ये केस दर्ज किया गया है. 15 साल की इस  बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. ये घटना असल में तब की है जब ये बच्ची पिछले हफ्ते ट्यूशन के लिए घर से निकली थी उसके बाद से वो लापता थी और शनिवार को उसका शव नहर के पास मिला . पीड़िता के शरीर पर चोट के कई निशान रोहतक पीजीआई के डॉक्‍टर एस के दत्‍तारवाल के कहे अनुसार पीड़िता के शरीर पर चोट के कई निशान थे. उसके निजी भागों पर भी चोट के निशान थे जो काफी अंदूरूनी थे. मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक जिस तरह से पीड़िता के शरीर पर निशान थे, उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि बलात्कर के वक़्त ३/4 लोग शामिल रहें होंगे. हरियाणा में 10वीं के छात्रा के साथ जघनीय अपराध बलात्कार के बाद हुई हत्या   कौन था आरोपी छात्रा को लेकर गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया जा रहा है. बताया जा रहा है वो शख्स बालात्कार वाले दिन से गायब है. बच्ची की हत्या कहाँ पर हुई? और उसका शव नहर के पास कैसे पहुंचा? इस बात को लेकर पुलिस के साथ-साथ पीड़िता के परिचित के मन में काफी सवाल उठ रहे हैं. हालाँकि पुलिस के 250 जवानों ने शनिवार को दिन भर इलाके में तलाशी ली. इसके बावजूद भी आसपास के इलाके में कोई निशान नहीं पाया गया. रविवार को बुढ़ाखेड़ा नहर पटरी से मिट्टी के नमूने भी लिए लिए गए हैं. अभी भी बच्ची के  साथ हुये बलात्कार का पूरा सच जानने के लिए कार्यवाही चल रही है.  
S

Shubhrangi

शुभरंगी News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और राजनीतिक खबरों पर लिखती हैं, और मुद्दों को संतुलित व तथ्यपरक नज़रिये से पाठकों तक पहुँचाती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →