रविवार, 2 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

छात्रों पर पुलिस एक्शन: कांग्रेस ने संसद में सरकार को घेरा, गृह मंत्री अमित शाह से मांगा जवाब

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का मामला संसद के मानसून सत्र में गरमा गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए केंद्र सरकार पर…

छात्रों पर पुलिस एक्शन: कांग्रेस ने संसद में सरकार को घेरा, गृह मंत्री अमित शाह से मांगा जवाब
(फोटो: IANS)

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का मामला संसद के मानसून सत्र में गरमा गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है और गृह मंत्री अमित शाह से दोनों सदनों में स्पष्टीकरण की मांग की है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, कांग्रेस सांसदों ने इस मुद्दे पर संसद में तत्काल चर्चा कराने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाया।

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जब राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे इस विषय को उठाना चाहते थे, तो सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने उन्हें बोलने से रोका। पार्टी के अनुसार, छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। सांसद प्रणीति शिंदे ने कहा, "प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन उसके बावजूद जिस तरह प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस का इस्तेमाल हुआ, वह स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शन कर रहे छात्र इसी देश के नागरिक हैं और उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं माना जा सकता।"

परीक्षा प्रणाली और सरकार की जवाबदेही पर सवाल

इस विरोध प्रदर्शन के बहाने कांग्रेस ने देश की परीक्षा प्रणाली में विश्वसनीयता के संकट और लगातार हो रहे पेपर लीक पर भी सरकार को घेरा। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने एक पारदर्शी और मजबूत परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को सरकार की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि लगातार पेपर लीक के बावजूद किसी भी स्तर पर जवाबदेही तय नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया, "न मंत्री, न अधिकारी और न ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की जवाबदेही तय की जा रही है, जिससे छात्रों का भरोसा कमजोर हो रहा है।"

इसी मुद्दे पर सांसद शशि थरूर ने कहा कि देश और राजधानी से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर संसद में चर्चा होनी आवश्यक है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से गतिरोध खत्म कर छात्रों के विरोध, पुलिस कार्रवाई और हिंसा सहित पूरे घटनाक्रम पर खुली बहस कराने की अपील की। थरूर ने बताया कि इस घटना में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए और करीब 100 लोगों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

"युवाओं का धैर्य जवाब दे चुका है"

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़ा सवाल बताया। उन्होंने पिछले 12 वर्षों में हुए पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं का धैर्य अब जवाब दे चुका है और सरकार को संवाद स्थापित कर उनका विश्वास बहाल करना चाहिए था। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए सवाल किया कि लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किसके निर्देश पर किया गया।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →