मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

तकनीकी खराबी की वजह से इसरो ने टाली चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 के लॉच को तकनीकी खराबी की वजह से रोक दिया गया है.

तकनीकी खराबी की वजह से इसरो ने टाली चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 के लॉच को तकनीकी खराबी की वजह से रोक दिया गया है. बता दें कि चंद्रयान-2 को 15 जुलाई को तड़के 2.51 बजे देश के सबसे शक्तिशाली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया जाना था. लेकिन कांउटडाउन खत्म होने से 56 मिनट 24 सेंकेड पहले ही इसे रोक दिया गया. क्योंकि कांउटडाउन खत्म होने से पहले ही इसमें कोई तकनीकी खराबी नजर आ गई.

विज्ञापन


जिसके बाद ये निर्णय लिया गया हैं कि अब इसरो को लॉच करने के लिए एक नई तारीख का ऐलान किया जाएगा. वही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दिया. बताते चले कि अंतरिक्ष एजेंसी ने इससे पहले प्रक्षेपण की तारीख जनवरी के पहले सप्ताह में रखी थी, जिसे बाद में बदलकर 15 जुलाई कर दिया गया था.


एक इंटरव्यू के दौरान इसरो के प्रमुख सिवन ने लॉन्च करने से पहले कहा था कि अगर आज इसे टाल दिया जाएगा. तो कल इसे दोबारा भेजने का विकल्प हैं और लॉन्च विंडो को कई तकनीकी मानदंडों को भी पूरा करना पड़ता है. इसी वजह से नई तरीख के लिए थोडा समय लग सकता हैं.

imgpsh fullsize anim 8 6

चंद्रयान-2 को जीएसएलवी मार्क-।।।-एम-1 रॉकेट के जरिए चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ले जाया जाना था. श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सोमवार को 2 बजकर 51 मिनट पर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण होना था. वहीं इस पर पूरे देश की निगाहें टिकीं हुई थी.

यह भी पढ़ें: अन्तरिक्ष में अब अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा भारत


3,850 किलोग्राम वजनी अंतरिक्ष यान को अपने साथ एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर लेकर जाना था. हालांकि चंद्रयान-2 की रवानगी से 56 मिनट 54 सेकंड पहले रोक दी गई. कई वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का कहना है कि लॉच के टलने से थोड़ी निराशा जरूर हुई है, लेकिन समय रहते इसमें तकनीकी खराबी का पता चल गया हैं. यह एक बहुत अच्छी बात है वहीं उन्होंने लॉच की नई तारीख की घोषणा जल्द होने की उम्मीद भी व्यक्त की है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →