क्या किसी दूसरे व्यक्ति का बैंक स्टेटमेंट निकाला जा सकता है?
बैंक किसी भी ग्राहक की व्यक्तिगत जानकारी दूसरों के साथ साझा नहीं करते, लेकिन परिवार के सदस्यों के लिए उनकी अनुमति से ऑनलाइन बैंकिंग क्रेडेंशियल्स, ईमेल और पंजीकृत फोन नंबर का उपयोग करके स्टेटमेंट निकाली जा सकती है।
वर्तमान समय में बैंक हमारे जीवन में एक अहम हिस्सा बन गए हैं. जिनमें हम अपने पैसों को सुरक्षित रख सकते हैं. इसके साथ ही इनका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यदि हम Online तरीके से पैसों का लेन देन करते हैं. ऐसी स्थिति में हम कभी भी अपने पैसा का हिसाब लगा सकते हैं कि हमने कब कहां पैसा भेजा था या कहां से प्राप्त किया था. इसके लिए हमें बैंक स्टेटमेंट निकलवाने की आवश्यकता होती है. बैंक स्टेटमेंट में हमारे सारे लेन देन की जानकारी होती है. ऐसे में एक सवाल मन में पैदा होता है कि क्या हम किसी दूसरे के बैंक की स्टेटमेंट निकाल सकते हैं और अगर हाँ तो फिर कैसे निकाल सकते हैं ? इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

क्या होती है बैंक स्टेटमेंट-
जब आप किसी बैंक में खाता खोलते हैं. इसके बाद आप अपने खाते में जो भी लेन देन करते हैं. उसका ब्यौरा बैंक स्टेटमेंट कहते हैं. बैंक की स्टेटमेंट आप किसी निश्चित महिने या फिर सालों के हिसाब से भी निकाल सकते हैं.

क्या दूसरे के खाते की स्टेटमेंट निकलवा सकते हैं ?
बैंक कभी भी अपने ग्राहक की जानकारी किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करता है. इसी कारण किसी दूसरे के खाते की स्टेटमेंट कोई दूसरा व्यक्ति नहीं निकलवा सकता है. लेकिन यदि आप किसी परिवार के सदस्य की स्टेटमेंट निकलवाना चाहते हैं, जिसको बैंक स्टेटमेंट निकालना नहीं आता और वो आपसे बैंक स्टेटमेंट निकलवा रहा है. ऐसी स्थिति में बैंक स्टेटमेंट निकलवाने के लिए आपके पास उस व्यक्ति का Online बैंकिग की आईडी और पासवर्ड होना चाहिए. जहां Login करके आप स्टेटमेंट निकाल सकते हैं. इसके अलावा आपके पास उस व्यक्ति की मेल आईडी की जानकारी भी होनी चाहिएं. इसके अलावा अगर उनका नंबर बैंक में रजिस्टर्ड है, तो विभिन्न बैंकों ने अपने नंबर जारी कर रखे हैं, जहां मैसेज करके आप स्टेटमेंट हासिल कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपके पास बैंक खाता धारक के फोन , मेल और Online बैंकिंग की जानकारी होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: एक बार डिफॉल्टर होने पर क्या किसान किसी बैंक से लोन ले सकता हैं या नहीं ?
बैंक से भी प्राप्त की जा सकती है स्टेटमेंट-
अगर आप अपने खाते की स्टेटमेंट निकलवाना चाहते हैं, लेकिन आपको इंटरनेट या फोन से निकालनी नहीं आती है. ऐसी स्थिति में आप अपने बैंक की शाखा में जाकर वहां कर्मचारियों से जितने दिन की स्टेटमेंट आपको चाहिएं. बैंक कर्मचारी आपको उपलब्ध करवा देगें.
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



