मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या कोरोना वायरस में आम खा सकते हैं या नहीं ?

कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

क्या कोरोना वायरस में आम खा सकते हैं या नहीं ?

कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कई जगह हस्पतालों में बैड़ भी कम पड सकते हैं यदि यही रफ्तार जारी रही तो इसका अनुमान भी लगाया जा रहा है. इसके बाद लोग कोरोना वायरस का घरेलू उपचार भी ढूंढने में लगे हुए हैं तथा इस बात पर चर्चा आम बात हो गई है कि कोरोना वायरस के इस दौर में क्या खाया जा सकता है तथा किसे खाने से बचना चाहिए. इस चर्चा में आम भी केंद्र बिंदु बना हुआ है. आमतौर पर कहा जाता है कि आम फलो का राजा होता है. लेकिन सवाल यह है कि क्या कोरोना वायरस के दौर में आम खाना फायदेमंद रहेगा या नहीं.

विज्ञापन
download 1 3
कोरोना वायरस

आपको बता दें, अपने कमाल के स्वाद और ख़ुशबू के अलावा इस स्वादिष्ट फल आम में और भी महत्वपूर्ण पौष्टीक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी हमारे शरीर को जरूरत होती है. आम के फल में विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-बी6,  फोलेट, आयरन और मैग्नीशियम सहित पोषक तत्वों का एक पॉवरहाउस होता है. इसके अलावा आम में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भी भरपूर होता है.

download 7
आम

इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि आम इम्युनिटी सिस्टम को सहारा देता है तथा हमारी पाचन क्रियाओं को ठीक करता है. इसलिए कोरोना वायरस के दौर में आम को खा सकते हैं. लेकिन अत्यधिक मात्रा में आम का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इसके अलावा यदि आप डायबिटीज़ है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें.

यह भी पढ़ेें: घर पर रहकर बिना डॉक्टर के सलाह के कोरोना वायरस से ठीक कैसे हों ?

आम के फल में अनेंक लाभदायक तत्व विद्यमान होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है. इसलिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं. इसके अलावा कोरोना काल में ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहार को ग्रहण करें ताकि कोरोना वायरस को आसानी से हराया जा सके.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →