शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

2446 पदों पर बिहार पुलिस में निकली है भर्ती, दरोगा के कुल 2064 पद, जल्द करें आवेदन

बिहार सरकार पुलिस में अधिकारियों की भर्ती करने जा रही है। सरकारी नौकरी का ख्वाब देखने वाले युवाओं का सपना पूरा होने जा रहा है।

2446 पदों पर बिहार पुलिस में निकली है भर्ती, दरोगा के कुल 2064 पद, जल्द करें आवेदन

बिहार सरकार पुलिस में अधिकारियों की भर्ती करने जा रही है। सरकारी नौकरी का ख्वाब देखने वाले युवाओं का सपना पूरा होने जा रहा है। पुलिस में भर्ती के लिए 2446 पर पदों भर्ती होगी। इनमें पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 2064 पोस्ट, सार्जेंट के 215 पोस्ट, असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट जेल के 167 पोस्ट (जिसमें 42 पोस्ट एक्स सर्विसमेन के लिए आरक्षित है) पद हैं।  

विज्ञापन
  • police 2 1

शैक्षणिक योग्यता:

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट होना जरूरी है।

आयु सीमा:

इच्छुक उम्मीदवार जो कि जनरल श्रेणी हैं, उनकी उम्र 20 से 37 के बीच में होनी चाहिए। वहीं, जनरल और ओबीसी/ईबीसी महिलाओं की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा SC/ST के लिए उम्र सीमा महिलाओं और पुरुषों के लिए 20-42 वर्ष है।

सैलरी:

इऩ सरकारी नौकरियों के लिए चुने जाने वाले वाले को अच्छी सैलरी मिलेगी। सब-इंस्पेक्टर की नौकरी लेवल 6 (Level 6) की होगी, जिसके लिए ग्रेड पे 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये है। सार्जेंट पोस्ट भी Level-6 की नौकरी है और इस पद के लिए ग्रेड पे 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये होगा।

आवेदन की तारीख:
इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हो रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2019 है।

ये भी पढ़ें : प्राचीन भारत की आर्श्चजनक सेक्स से जुड़ी मान्यताएं क्या थी?

विषयबिहार
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →