मंगलवार, 25 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

यह कैसा वैलेंटाइन डे: बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर किया गर्लफ्रेंड का गैंगरेप

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के रथतला में एक जन्मदिन पार्टी में 12 वीं कक्षा की एक छात्रा से उसके चार दोस्तों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे…

यह कैसा वैलेंटाइन डे: बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर किया गर्लफ्रेंड का गैंगरेप
पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के रथतला में एक जन्मदिन पार्टी में 12 वीं कक्षा की एक छात्रा से उसके चार दोस्तों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में अपनी कथित संलिप्तता को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि चौथे आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने लड़की से बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने की भी कोशिश की। उन्होंने बताया कि पीड़िता का शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात हुई जब पीड़िता के ब्वॉयफ्रेंड ने उसे अपने रिश्तेदार के घर बुलाया। Gang rape अधिकारी ने बताया कि वहां के सारे लोग एक पारिवारिक आयोजन में गए हुए थे जिस वजह से घर खाली था। उन्होंने बताया कि लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने और उसके दोस्तों ने उसे नशीला पदार्थ डाल कर शराब पिलाया जिसके बाद वह अचेत हो गई। इसके बाद उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि जब वहां रहने वाले लोग लौटे तो उन्होंने लड़की को खून से लथपथ पाया। उन्होंने लड़की के परिवार को यह सूचना दी कि उसके साथ कोई दुर्घटना हो गई है। लड़की का परिवार उनकी बातों से सहमत नहीं हुआ और सोनारपुर पुलिस थाना में एक शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
SB

Sumit Bhardwaj

सुमित भारद्वाज News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर लिखते हैं, और घटनाओं के पीछे के संदर्भ को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →