मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

इंसान भी ज़रुरी है और गाय भी : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मवेशी चोरी के आरोप में भीड़ द्रार चार लोगों की जमकर पिटाई हुई।

इंसान भी ज़रुरी है और गाय भी : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के हाथरस में मवेशी चोरी के आरोप में भीड़ द्रार चार लोगों की जमकर पिटाई हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मॉब लिंचिंग पर बयान आया है। उन्होंने कहा की हमारे लिए इंसान भी ज़रुरी हैं और गाय भी। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा की मॉब लिंचिंग मामले को ज़रुरत से ज़्यादा तूल दिया जा रहा हैं। अपने बयान में उन्होंने आगे कहा की हम समाज के हर इंसान को सुरक्षा प्रदान करेंगे। लेकिन समाज में लोगों को दुसरे लोगों की भावनाओं का भी सम्मान करना चाहिए। up cm yogi adityanath on mob lynching 1 मॉब लिंचिंग पर देश भर में हो रहा है विरोध प्रदर्शन       अभी हाल हीं में राजस्थान के अलवर शहर में भीड़ नें रकबर ख़ान नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी। भीड़ को शक था की रकबर ख़ान गायों की तस्करी कर रहे हैं। जिससे गुस्से में आकर भीड़ नें रकबर पर हमला बोल दिया था और उनकी मौत हो गई थी। इसी सिलसिले में देश के अलग-अलग हिस्सो में लोग और राजनीतिक दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। योगी नें कांग्रेस पर बोला हमला up cm yogi adityanath on mob lynching 2       अपने बयान में योगी नें कहा की कांग्रेस मॉब लिंचिंग के बारे में हमसे सवाल पुछ रहीं हैं। लेकिन कांग्रेस क्या यह बताने का प्रयास करेगी की 1984 में क्या हुआ था? कांग्रेस के ज़माने में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कया हुआ था? नार्थ ईस्ट में क्या हुआ था? क्या कांग्रेस ये सब बताने का प्रयास करेगी? up cm yogi adityanath on mob lynching 3 कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके       योगी आदित्यनाथ नें कांग्रसे पर आगे हमला बोलते हुए कहा की पहले कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके। जिस तरह से कांग्रेस बीजेपी को बदनाम करने में लगी हुई है उसमें कांग्रेस कभी सफ़ल नहीं होगी। योगी नें कहा की मॉब लिंचिंग मामले को ज़रुरत से ज़्यादा तूल दिया जा रहा हैं।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →