मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

काला हिरण के मामले को लेकर फिर से नए नोटिस हुए जारी

राजस्थान उच्च न्यायालय ने 1998 के काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड के जाने माने कलाकार तब्बू, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी और एक स्थानीय निवासी…

काला हिरण के मामले को लेकर फिर से नए नोटिस हुए जारी

राजस्थान उच्च न्यायालय ने 1998 के काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड के जाने माने कलाकार तब्बू, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी और एक स्थानीय निवासी दुष्यंत कुमार की रिहाई के खिलाफ राज्य सरकार की अपील पर सोमवार को इन सभी को फिर से नए नोटिस जारी किए हैं.

विज्ञापन

बता दें कि राज्य सरकार की याचिका पर उच्च न्यायालय ने 11 मार्च को इन सभी को पहले भी नोटिस जारी किए थे. अभियोजन पक्ष के वकील के यह कहने पर कि नीलम कोठारी को छोड़कर किसी को भी पहले जारी किए गए नोटिस नहीं मिले, न्यायाधीश मनोज गर्ग ने सोमवार को इन सभी को फिर से नोटिस जारी किए.

imgpsh fullsize anim 33

अदालत ने इन सभी को आठ सप्ताह के भीतर नोटिस के जवाब देने को कहा है. राजस्थान सरकार ने पिछले साल पांच अप्रैल को दाखिल अपनी याचिका में इन पांचों को सबूतों के अभाव में रिहा किए जाने पर सवाल उठाया था, जबकि सलमान खान को इस मामले में दोषी करार दिया गया था.

वहीं सलमान खान  को 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान दो काला हिरणों के शिकार के लिए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी और साथ ही 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →