रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बीजेपी विधायक ने सरेआम की महिला की पिटाई

‘बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ’ की बात करने वाले पीएम मोदी के गुजरात में एक महिला के साथ बीजेपी के विधायक ने ऐसी शर्मनाक हरकत की है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.

बीजेपी विधायक ने सरेआम की महिला की पिटाई

‘बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ’ की बात करने वाले पीएम मोदी के गुजरात में एक महिला के साथ बीजेपी के विधायक ने ऐसी शर्मनाक हरकत की है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. बीजेपी विधायक ने सरेआम बीच सड़क पर महिला की पिटाई कर दी साथ ही उसे लात-घूंसे भी मारे.

विज्ञापन


इस पुरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक महिला को बड़ी ही बेशरमी से बीच सड़क पर मारते हुए दिखाई जा रहा है. गुजरात मे वायरल हुई इस विडियों ने सनसनी मचा रखी है. बता दें की गुजरात की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के विधायक का नाम बलराम थवानी है. अहमदाबाद की नरोदा विधानसभा सीट से विधायक थवानी जैसे विधायकों की संख्या के बलबूते बीजेपी ने सूबे में सरकार बनाई, लेकिन 'विधायक जी' वोट देने वाली जनता की मदद कैसे करते है, ये वायरल हुए विडियों में साफ नजर आ रहा है.

imgpsh fullsize anim 64


दरअसल यह मामला पानी की पाइपलाइन को लेकर था, जिसकी शिकायत लेकर महिला विधायक के पास गई थी. और विधायक ने उसकी जमकर पीटाई कर दी. जनता के प्रतिनिधि किस तरह से उनकी शिकायत का समाधान करते है, इसका विडियों अहमदाबाद के लोगों ने देख ही लिया. पहले तो महिला को सड़क पर विधायक के आदमीयों ने मारा जिसके बाद विधायक ने भी मारना शुरू कर दिया. महिला अपने बचाव के लिए चिखती चिल्लाती रही, लेकिन बीजेपी विधायक को अपने किए पर जरा सा भी अफ़सोस नही हुआ और ना ही जरा सी भी शर्म आई.

यह भी पढें : मानसिक रूप से कमजोर बच्चे के साथ हैवानियत जैसी घटना को दिया अंजाम

गुजरात के लोगों ने इस वायरल विडियों में विधायक की करतूत को देख लिया जिसके बाद बीजेपी विधायक माफी मांगकर इस मामले को रफा दफा करने में जुट गये. अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस तस्वीर को बाकी वायरल वीडियो की तरह देखकर भूल जाते हैं, या फिर कोई मिसाल पेश करते हैं.


जनता वोट देकर अपने नेता को इसलिए चुनती है की उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहै, न कि उनके साथ ऐसी सर्मनाक घटना को अंजाम दे. एक तरफ जहां सरकार जुर्म जैसी घटना को रोकने और कम करने का वादा करती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे नेता और उनके अधिकारी मिलकर सरेआम ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने से पीछे नही हटते है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →