Bihar Weather Update : छठ में नहीं ‘बरसेगी’ इंद्र की कृपा, सताएगी ठंड, जानिए अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

171
Bihar Weather Update : छठ में नहीं ‘बरसेगी’ इंद्र की कृपा, सताएगी ठंड, जानिए अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Update : छठ में नहीं ‘बरसेगी’ इंद्र की कृपा, सताएगी ठंड, जानिए अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

पटना : बिहार की फिजां में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु छठ की तैयारी में जुटे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे महापर्व के दौरान हल्का कोहरा और धुंध बना रहेगा। ठंड का एहसास ज्यादा होगा। छठ के दौरान 30 और 31 अक्टूबर को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। व्रतियों को सावधान रहना होगा क्योंकि सुबह और शाम ठंड का एहसास ज्यादा होगा।

ठंड से रहें सावधान
राज्य में पछुआ हवा चल रही है। हवा की रफ्तार जैसे-जैसे तेज हो रही है, वैसे रात में ठंड भी बढ़ रही है। दिन का वातावरण पहले की तरह शुष्क रह रहा है। इसी तरह की स्थिति आने वाले पांच दिनों तक रहेगी। विभाग की मानें, तो सूयास्त के बाद तापमान में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। दो घंटे के भीतर तापमान दो से पांच डिग्री नीचे चला जा रहा है। राजधानी पटना का तापमान 30 डिग्री के करीब चल रहा है। छठ व्रतियों के अलावा पूजा में भाग लेने वाले लोगों को अगले पांच दिनों तक खुद का ख्याल रखने की जरूरत है। उन्हें मोटे कपड़े और सुबह-शाम चादर ओढ़ने की जरूरत है। खास तौर से शुगर और बीपी के मरीजों को ख्याल रखना होगा। गर्म कपड़ों का प्रयोग बढ़ा देना होगा।

Bihar Weather Update : बिहार में छठ से पहले कैसा रहेगा मौसम, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मिजाज
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
गुरुवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर आते-आते ठंड अपने बढ़े हुए स्तर पर होगी। आइएमडी पटना के निदेशक ने मौसम बुलेटिन में कहा कि 30 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस और 31 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं कोलकाता स्थित पोजिशनल एस्ट्रोनोमी सेंटर ने बताया है कि छठ के दौरान 30 अक्टूबर को पहले अर्घ्य के दौरान भगवान भास्कर के जाने का समय 04:58 बजे से 05:17 बजे के बीच होगा। वहीं 31 अक्तूबर को सुबह सूर्योदय का समय सुबह 05:46 से 06: 02 के बीच रहेगा।

navbharat times -Bihar Weather: बिहार में छठ में रहेगा कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान…
प्रमुख शहरों का तापमान
मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को मौसम सामान्य और बिल्कुल साफ रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। वातावरण सामान्य बना रहेगा। लोगों को सुबह-शाम केवल खास ध्यान रखने की जरूरत होगी। बिहार के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें, तो पटना 31.6 डिग्री सेल्सियस, गया 32.1 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर 29.8 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वैशाली में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, यहां का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News