Bihar News: गंडक नदी में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पिता बोले- इस चीज के लिए ससुराल वालों ने मार डाला h3>
पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। दो दिन से लापता महिला का शव सोमवार को गंडक नदी से बरामद किया गया। मृत महिला की पहचान नवलपुर गांव निवासी दीपक मुखिया की पत्नी संगीता देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संगीता देवी का शव लौकरिया पंचायत अंतर्गत मुसहर टोली गांव के पास गंडक नदी में तैरता मिला। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है, ताकि सबूत मिटाया जा सके। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
Trending Videos
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News