महाकाल मंदिर में महिला श्रद्धालु से अभद्रता, वीडियो में रोई: कहा- बिना दर्शन किए मंदिर से निकाला, कंट्रोल रूम में पूछा- क्या आप वीआईपी है – Ujjain News h3>
महिला और उसके पति ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था को लेकर हाल ही में एक दंपती का सुरक्षाकर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में महिला और उसके पति ने मंदिर में वीआईपी कल्चर और दर्शन व्यवस्था को लेकर ग
.
ज्यादातर लोग मंदिर प्रशासन की व्यवस्था पर नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब किसी श्रद्धालु के साथ इस प्रकार की अभद्रता की गई हो।
ऑल इंडिया बाइक राइडर और उनके पति के साथ हुई अभद्रता
ऑल इंडिया बाइक राइडर नैना अपने पति के साथ महाकाल मंदिर दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट “YATRIACTORS” पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दर्शन से पहले मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा की गई अभद्रता का जिक्र किया।
इस घटना से परेशान होकर दोनों बिना दर्शन किए ही लौट गए। नैना ने वीडियो में बताया कि उन्होंने महाकाल का तिलक लगवाने के बाद सुबह 5:30 बजे कतार में लगना शुरू किया। दो घंटे बाद जब सुबह 7:30 बजे उनका नंबर आया, तब वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें दर्शन कराने के बजाय मंदिर के कंट्रोल रूम ले जाया गया। वहां उन्हें इतनी परेशानी हुई कि वे दर्शन किए बिना ही वापस लौट गए।
कंट्रोल रूम में पूछा- क्या आप वीआईपी हैं?
वीडियो में नैना यह कहती दिख रही हैं कि उन्हें मंदिर में मोबाइल फोन प्रतिबंधित होने की जानकारी नहीं थी। इतने में एक अन्य सुरक्षा गार्ड आता है और उन्हें कंट्रोल रूम ले जाने का प्रयास करता है। नैना पहले दर्शन करने की बात करती हैं, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया जाता है। कंट्रोल रूम में पहुंचने पर उनसे और उनके पति से पूछा जाता है- “क्या आप वीआईपी श्रद्धालु हैं?”
सेलिब्रिटीज के दर्शन को लेकर उठाए सवाल
नैना ने अपने वायरल वीडियो में विराट कोहली और सारा अली खान सहित कई सेलिब्रिटीज के गर्भगृह में पूजन करते हुए वीडियो दिखाए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आम श्रद्धालुओं को केवल कुछ सेकेंड के दर्शन मिलते हैं, तो वीआईपी श्रद्धालु और सेलिब्रिटीज को आधे घंटे तक पूजन-अर्चना की अनुमति कैसे दी जाती है?
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर में धर्म के नाम पर व्यापार हो रहा है और सभी नियमों का पालन केवल आम श्रद्धालुओं से ही करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि मोबाइल फोन प्रतिबंधित हैं, तो इसकी जांच प्रवेश द्वार पर ही क्यों नहीं की जाती? दर्शन के समय चेकिंग करना और अभद्रता करना गलत है।
मंदिर प्रशासन बोला- नियम को पालन करवाने कहा गया
महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि उन्होंने महिला का वायरल वीडियो देखा है। मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में महिला के पति को गणेश मंडपम् में वीडियो बनाते हुए देखा गया है। जब कर्मचारी ने उन्हें मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध की जानकारी दी, तो वे गुस्सा हो गए। कौशिक ने कहा कि मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध है और केवल उसी नियम का पालन करवाया जा रहा था।
