गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जान से मारने के बाद भी न मिला चैन, तो किया ये काम

बिहार में गुंडागर्दी किस हद तक पहुच गयी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की बदमाशों ने बेगूसराय में हथियार के बल पर एक युवक को उसकी पत्नी के सामने…

जान से मारने के बाद भी न मिला चैन, तो किया ये काम

बिहार में गुंडागर्दी किस हद तक पहुच गयी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की बदमाशों ने बेगूसराय में हथियार के बल पर एक युवक को उसकी पत्नी के सामने अगवा कर ले गए और बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्यारों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसकी आंख में तेजाब भी डाल दिया।

विज्ञापन

यह घटना बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र के तुरकिया गांव की है, यहां नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव निवासी तुलसी महतो शुक्रवार की देर रात अपने घर पर पत्नी के साथ था, तभी आधा दर्जन बदमाश हथियार के साथ पहुंचे और तुलसी महतो को अगवा कर लिया।

इस दौरान उसकी पत्नी और घर की महिलाएं बदमाशों से गुहार लगाती रहीं, लेकिन बदमाश उसे उठाकर लेकर चल दिए. अगले दिन सुबह तुलसी महतो का शव डंडारी थाना क्षेत्र के तुरकिया गांव के खेत से पुलिस ने बरामद किया।

यह भी पढ़ें: क्या अब आएगा अयोध्या पर अंतिम फैसला ?

आरोप है कि बदमाशों ने तुलसी का हाथ पीछे कर पैर के साथ बांध दिए और 6 से ज्यादा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं बदमाशों ने तुलसी की आंख में तेजाब भी डाल दिया।

शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीणों दोनों में काफी आक्रोश में हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विषयबिहार
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →