Advertising
Home Breaking News Hindi बिग बॉस 12 में इस बार किस कंटेस्टेंट की है सबसे ज्यादा...
Advertising
<

बिग बॉस 12 में इस बार किस कंटेस्टेंट की है सबसे ज्यादा मोटी कमाई

247

नई दिल्ली: देश का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ को आगाज हुए काफी समय हो चुका है. इस बार भी शो के होस्ट सलमान खान अपनी दमदार परफॉरमेंस से अपने फैंस का दिल जीत रहें है. इस बार बिग बॉस एक अलग अंदाज में लोग के बीच प्रसारित किया जा रहा है. जहां एक तरफ गिनती के पांच सेलेब्स आए है वहीं विचित्र जोड़ियों में आए इस बार कॉमनर्स भी इस गेम को काफी रोचक बनाए हुए है.

बता दें कि हर बार की तरफ इस बार भी तमाम सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति बरकरार है. लेकिन इस बार हम न किसी कंटेस्टेंट की बात कर रहें है न अन्य सदस्यों की लड़ाई-झगड़े की बात, इस बार आपको बताएंगे कि आखिरकार कौन सा कंटेस्टेंट हो जो घर में रहने के लिए सबसे ज्यादा चार्ज कर रहा है.

तो चलिए हम आपको बतातें है कि इस बार किस सदस्यों को मिल रहीं है सबसी अधिक मोटी कमाई…

खबरों के अनुसार, जिस कंटेस्टेंट को इस बार सबसे ज्यादा फीस मिल रही है वो है “भजन सम्राट” अनूप जलोटा है. बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के अनुसार, अनूप जलोटा एक हफ्ते के 45 लाख रूपये ले रहें है. यह शो यूथ की सबसे पहली पसंद है. इस शो को देखने के लिए यंगस्टर्स पागल है. लेकिन अब मेकर्स इसे एक फैमिली ड्रामा बनाने की कोशिश में है. क्योंकि इससे शो टीआरपी चार्ट में अन्य शो के मुकाबले सबसे अधिक आगे रहेगा. यही कारण है कि बिग बॉस 12 में “भजन सम्राट” अनूप जलोटा को शामिल किया गया. बता दें कि कुछ समय पहले बिग बॉस के घर में अनूप और जसलीन के रिश्ते पर कड़वाहट देखी गई और अनूप ने रिश्ता तोड़ने की बात भी कहीं थी. खैर अगले ही दिन उन दोनों के बीच सब कुछ सही हो गया था.

यह भी पढ़ें: क्यों भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते पर पड़ी दरार, किस कंटेस्टेंट ने लगाई आग

अनूप जलोटा के बाद करणवीर बोहरा सबसे ज्यादा फीस लेने वाले दूसरे सदस्य है

आपको बता दें कि अनूप जलोटा के बाद करणवीर बोहरा सबसे ज्यादा फीस लेने वाले दूसरे सदस्य है. करण इस शो में एक हफ्ते के बीस लाख रूपये चार्ज कर रहें है. वहीं तीसरे नंबर पर टीवी की चर्चित बहू ‘दीपिका कक्कड़’ है. दीपिका एक हफ्ते के 15 लाख रूपये चार्ज कर रही है. वहीं इस बार एक क्रिकेटर की भी शो में एंट्री हुई है. ये और कोई नहीं बल्कि श्रीसंथ है. ये एक हफ्ते के 5 लाख रूपये लेते है.

Advertising

कौन हुआ इस हफ्ते नॉमिनेट

इस हफ्ते बिग बॉस में करणवीर बोहरा, श्रीसंथ, सृष्टी रोडे और जसलीन-अनूप की जोड़ी नॉमिनेट हुई है. तो इस वीकेंड के वार में सलमान संग बिग बॉस देखना न भुलाये क्योंकि इस बार इन पॉपुलर सदस्यों में से कोई एक होगा बेघर.

यह भी पढ़ें: बिग बॉस के घर में अनूप जलोटा और जसलीन को मिलेगा प्राइवेट पल बिताने का मौका

Advertising