शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
मध्यप्रदेश

इंदौर: भागीरथपुरा मौतों की जांच रिपोर्ट पर कांग्रेस का हमला, सज्जन सिंह वर्मा बोले - 'दोषियों को बचाया गया'

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में आई जांच रिपोर्ट पर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया है कि यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री मोहन…

इंदौर: भागीरथपुरा मौतों की जांच रिपोर्ट पर कांग्रेस का हमला, सज्जन सिंह वर्मा बोले - 'दोषियों को बचाया गया'
(फोटो: IANS)

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में आई जांच रिपोर्ट पर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया है कि यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव के राजनीतिक दबाव में तैयार की गई है, ताकि असल दोषियों को बचाया जा सके। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर मुकदमा चलाने की मांग की।

विज्ञापन

वर्मा ने कहा कि यह घटना भाजपा सरकार, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बड़ी विफलता है, जिसमें दूषित पानी पीने से करीब 40 लोगों की जान चली गई। हाल ही में एक और महिला ने दम तोड़ दिया, जो लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थीं।

जांच पर गंभीर आरोप

सज्जन सिंह वर्मा के अनुसार, जांच रिपोर्ट में सिर्फ एक-दो अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में पानी की समस्या लंबे समय से थी, जिसके लिए योजनाएं बनीं और मंजूरी की प्रक्रिया भी चली। वर्मा ने मांग की कि इस पूरी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों, क्षेत्र के विधायक, संबंधित विभाग के मंत्री और स्थानीय पार्षद सहित उन सभी लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए, जिन्हें समस्या की जानकारी थी।

राहुल गांधी के दौरे और चुनाव आयोग पर भी बोले

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के लगातार दौरों पर वर्मा ने कहा कि इसका उद्देश्य राजनीतिक लाभ लेना नहीं, बल्कि प्रदेश की समस्याओं को सीधे समझना है। उन्होंने कहा, “जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में आकर लोगों की समस्याएं देखते हैं तो इससे शासन और प्रशासन भी सतर्क होता है।” उन्होंने बालाघाट में छात्रों के मुद्दों और कुपोषण से बच्चों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि ये दौरे सरकार को जमीनी हकीकत से रूबरू कराने के लिए हैं।

इसके अलावा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे विवाद पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार की टिप्पणी कि 'विपक्ष हारने पर अंपायर को दोष देता है' पर वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि आयोग के भीतर के अधिकारी भी उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्तों द्वारा ज्ञानेश कुमार के सामने शिकायतें रखने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इनपुट: IANS

N

News4Social मध्य प्रदेश डेस्क

News4Social मध्य प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से मध्य प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →