रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

गर्मियों के मौसम में नारियल पानी से हमें क्या फायदे होते हैं ?

गर्मियों के मौसम में जब हमारे आस पास का तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है.

गर्मियों के मौसम में नारियल पानी से हमें क्या फायदे होते हैं ?

गर्मियों के मौसम में जब हमारे आस पास का तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है. ऐसे में हम ऐसी चीजों को ढुंढते हैं, जो हमें गर्मी से राहत देने के साथ साथ हमारी सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक हो. इसके साथ ही एक बात यह भी है कि वह चीज आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाए. ऐसे में हमारे लिए सबसे अच्छा विकल्प नारियल पानी का ही हो सकता है. जो सस्ता भी होता है, सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है , बाजार में आसानी से मिल भी जाता है तथा गर्मियों में इस पीने का अपना अलग ही मजा होता है. इसी कारण लोगों के मन में इससे संबंधित सवाल होता है कि गर्मियों के मौसम में नारियल पानी से हमें क्या फायदे होते हैं ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
399848 narial pani 0 1
नारियल पानी

नारियल पानी के फायदे-

नारियल पानी से होने वाले फायदे की बात करें, तो काफी लोगों को समस्या होती है कि उनका थोड़ी थोड़ी देर में भूख लगती रहती है. उनका अपनी भूख पर कंट्रोल नहीं होता है. ऐसे में नारियल पानी हमारे लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है. इसका कारण यह है कि नारियल पानी में काफी मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं. जिनकी वजह से काफी लंबे समय तक हमें हमारा पेट भरा भरा लगता है तथा हमारी भूख पर कंट्रोल होता है. इसके साथ ही नारियल पानी के दूसरे फायदे की बात करें, तो यह हमारे मेटाबॉलिज्म को धीमा नहीं होने देता है. जिससे हमारे वजन बढ़ने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है तथा हमारे शरीर से मोटापा दूर हो जाता है.

nariyal paani
नारियल पानी

इसके अलावा नारियल पानी का एक फायदा यह भी होता है कि यह इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. जिससे यह हमारे शरीर का वजन कम करने में भी सहायक होता है. अगर इसमें कैलोरी की मात्रा की बात करें, तो औसत 1 कप नारियल पानी में 46 कैलोरी पाई जाती हैं. नारियल पानी को पीने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम भी ठीक से काम करता है तथा हमारी इम्युनिटी पॅावर बढ़ती है. जिससे हमारा शरीर रोगों से लड़ने के लिए तैयार होता है तथा हम स्वस्थ रहते हैं.

यह भी पढ़ें: मेथी का पानी पीने के क्या क्या फायदे हैं ?

आमतौर पर जो लोग सेहत के प्रति बहुत अधिक सजग होते हैं, जो खान पान की चीजो के साथ उनके खाने के समय का भी ध्यान रखते हैं, उनके मन में सवाल होता है कि नारियल पानी पीने का सबसे अच्छा समय कौन सा है यानि की दिन में किस समय नारियल पानी पीने से बेहतर परिणाम मिलते हैं. वैसे तो नारियल पानी पीने का कोई समय नहीं है. आप जिस भी समय पिएंगें आपको फायदा ही होगा. लेकिन अगर आप इसके प्रयोग से अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप जब एक्सरसाइज करते हैं, उसके कुछ समय बाद इसका सेवन करें. यह एक एनर्जी ड्रिंक के रूप में काम करेगा तथा आपका वजन तेजी से कम होगा.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →