मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भिखारी की मौत के बाद पुलिस ने झोपड़ी में देखा कुछ ऐसा कि...

केवल मुम्बई ही नहीं बल्कि देश के हर दूसरे कोने में भिखारी मिल ही जाते है और छोटे बच्चे से लेकर बड़ें तक भीख मांगते है.

भिखारी की मौत के बाद पुलिस ने झोपड़ी में देखा कुछ ऐसा कि...

केवल मुम्बई ही नहीं बल्कि देश के हर दूसरे कोने में भिखारी मिल ही जाते है और छोटे बच्चे से लेकर बड़ें तक भीख मांगते है. कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि इन भिखारीयों के पास कितना पैसा होगा और ये लोग किसके लिए काम करते है क्योंकि हमारे देश में इनकी तदाद बहुत ही ज्यादा है।

विज्ञापन

बता दें कि मुम्बई में शुक्रवार की रात पटरी पार करते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. इसकी आयु 83 साल की बताई जा रही है. इनका नाम बिड़दीचंद आजाद है यह पेशे से भिखारी था. जब इसकी मौत की सूचना पुलिस को मिली, तो पुलिस उसकी झोपड़ी में पहुंची और उसमे कोई नहीं मिला. जब पुलिस ने तलाशी ली तो पुलिस तो हैरान हो गई। घर मे बोरी में भरकर सिक्के रखे हुए थे और कुछ एफडी के सर्टिफिकेट भी थे।

अब जीआरपी पुलिस का कहना है कि सिक्के इतने अधिक थे कि गिनने में उन्हें घंटों लग गया. घर से कुल 1 लाख 50 हजार रुपये के करीब थे. इसके अलावा बैंक एफडी के कई सर्टिफिकेट मिले, जिनकी कुल कीमत 8 लाख 77 हजार रुपये है।

राजस्थान का रहने वाला यह भीखारी मुम्बई के गोवंडी इलाके में रेल पटरी के पास ही रहा करता था. और रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर अपना गुजारा करते था. लेकिन किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके पास कितने पैसे है।

यह भी पढ़ें: माता-पिता के नाम पर शुरू करें यह स्कीम, 10 लाख के बन जाएंगे 15 लाख रुपये

इस भिखारी के पास से पुलिस को उसका पैन कार्ड, आधार कार्ड और सीनियर सिटीजन कार्ड भी मिला है. जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने राजस्थान पुलिस से बीरभिचन्द आजाद के परिवार वालों की तलाश करने की कर्रयवाही शुरू करने को कहा है।

विषयमुंबई
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →