शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
खेल

फिक्सिंग में फंसे श्रीसंत को बड़ी राहत, आजीवन प्रतिबंध हटा

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मामले में क्रिकेटर श्रीसंत के ऊपर से आजीवन प्रतिबंध को हटा लिया है.

फिक्सिंग में फंसे श्रीसंत को बड़ी राहत, आजीवन प्रतिबंध हटा

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मामले में क्रिकेटर श्रीसंत के ऊपर से आजीवन प्रतिबंध को हटा लिया है. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि बीसीसीआई श्रीसंत पर लगाये गए अपने प्रतिबंध पर फिर से विचार करे और क्रिकेटर का पक्ष भी सुने. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि जीवन भर का प्रतिबंध लगाना कुछ ज्यादा सजा हो जाएगी.

विज्ञापन
फिक्सिंग में फंसे श्रीसंत को बड़ी राहत, आजीवन प्रतिबंध हटा

कोर्ट का कहना है कि बीसीसीआई श्रीसंत को दी गयी सजा के बारे मे 3 महीने के भीतर सुनवाई करे और मामले का निपटारा करे. मालूम हो कि बीसीसीआई ने आईपील 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में दोषी पाए जाने के बाद श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था, और इसके विरोध में ही श्रीसंत ने सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर की थी.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →