Advertising
Home एंटरटेनमेंट Bachchan Pandey की Shooting पर हादसा होते-होते बचा, Kriti Sanon की अटकी...
Advertising
<

Bachchan Pandey की Shooting पर हादसा होते-होते बचा, Kriti Sanon की अटकी सांसें!

517
Bachchan Pandey की Shooting पर हादसा होते-होते बचा, Kriti Sanon की अटकी सांसें!

गनीमत रहती है कि बकरी ठीक कृति के पास ही गिरती है. अगर बकरी उनके ऊपर गिरती तो भारी चोट लग सकती थी.

फ़िल्म बच्चन पांडे की हीरोइन कृति सेनन (Kriti Sanon) पर बस की छत से बकरी गिरती है तब वो ज़ोर से चिल्लाती हैं मगर हादसा होते-होते टल जाता है. गनीमत रहती है कि बकरी ठीक कृति के पास ही गिरती है. अगर बकरी उनके ऊपर गिरती तो भारी चोट लग सकती थी.

यह भी पढ़ें- भारतीय इतिहास का सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा मुगल शासक

गौरतलब है कि इन दिनों जैसलमेर (Jaisalmer) में फिल्म बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) की शूटिंग स्थानीय हनुमान चौराहे (Hanuman Chaurahe) पर चल रही है. फिल्म की शूटिंग में अभिनेत्री कृति सेनन एक बस से उतर कर बस अड्डे की तरफ चलती है. जैसे ही वह बस से उतरती हैं, तभी बस की छत पर बैठी एक बकरी कृति सेनन के ऊपर गिरती है लेकिन वह ठीक उसके कंधे के पास से होकर ज़मीन पर गिरती है और कृति सेनन जोर से चीखती हैं. इस हादसे से कृति सेनन दिल पकड़ कर बैठ जाती है, उसके बाद सांस में सांस आती है.

गौरतलब है कि फिल्म बच्चन पांडे अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म है और इसमें उनके साथ साथ अरशद वारसी, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी आदि महत्वपूर्ण रोल में है. फिल्म की शूटिंग जैसलमेर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर होगी और शूटिंग जैसलमेर में 2 महीने तक चलेगी.

Source link

Advertising