बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

आरूषि हत्याकांड: तो इसीलिए रिहा हुए आरूषि के माता-पिता

एक ऐसा हत्याकांड जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, लेकिन अफसोस की आज भी ये गुत्थी नहीं सुलझ पाई। कातिल खुलेआम घूम रहा है, ये कानून की सबसे बड़ी हार है।

आरूषि हत्याकांड: तो इसीलिए रिहा हुए आरूषि के माता-पिता
एक ऐसा हत्याकांड जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, लेकिन अफसोस की आज भी ये गुत्थी नहीं सुलझ पाई। कातिल खुलेआम घूम रहा है, ये कानून की सबसे बड़ी हार है। घटना के इतने सालों बाद भी सीबीआई नहीं कर पाई ठीक से जांच। आइये एक नजर खबर पर डालते हैं... आरूषि हत्याकांड के दोषी करार दिये गये उसके माता पिता को हाई कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने न सिर्फ रिहा करने का आदेश दिया बल्कि सीबीआई पर कड़ी टिप्पणी भी की। गौरतलब है कि आरूषि कांड को लेकर सारे सबूतों को मिटा दिये गये है, लेकिन अब बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि क्या आरूषि को अब कभी न्याय मिल पाएगा या नहीं? आरूषि हत्याकांड: तो इसीलिए रिहा हुए आरूषि के माता-पिता इसीलिए मिली रिहाई.... आपको बता दें कि हाई-कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सीबीआई सिर्फ कहानी सुना रही है, उसके पास कोई सबूत नहीं है, सिर्फ कहानी के आधार पर किसी को दोषी नहीं माना जा सकता है। यही कारण है कि अदालत ने आरूषि के माता पिता को रिहा करने का आदेश दिया। अदालत ने दी ये तीखी टिप्पणी.... आपको बता दें कि अदालत ने फैसला सुनाते हुए कुछ मुख्य बातों पर सीबीआई को गौर करने के लिए कहा था, जिसमें से कुछ ऐसे है, जिसमें अदालत ने सीबीआई को बड़ी फटकार लगाई....
  1. शक जितना भी गहरा हो सबूत की जगह नहीं ले सकता है।
  2. कयास को हकीकत का रूप नहीं दे सकते है।
  3. सबूत के आधार पर फैसलें ले, तथ्यों पर नहीं।
  4. मामलें और तथ्य पर अपनी सोच हावी नहीं करनी चाहिए।
  5. सजा देने के लिए सबूत होने चाहिए।
  आपको बता दें कि कोर्ट ने सबूत और गवाहों के अभाव में आरूषि के माता पिता को बरी करने का आदेश दिया।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →