Advertising
Home Breaking News Hindi Arjun Rampal की गर्लफ्रेंड के भाई को NCB ने किया गिरफ्तार! हो...
Advertising
<

Arjun Rampal की गर्लफ्रेंड के भाई को NCB ने किया गिरफ्तार! हो सकते हैं कई खुलासे

136
Arjun Rampal की गर्लफ्रेंड के भाई को NCB ने किया गिरफ्तार! हो सकते हैं कई खुलासे


नई दिल्लीः सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले से शुरू हुई ड्रग्स जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. तब से एनसीबी की जांच में कई बड़े नामों के खुलासे हो चुके हैं और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इस केस में लगातार जांच कर रही है. अब इस मामले में एनसीबी ने एक और शख्स को गिरफ्तार किया है. यह शख्स अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) का भाई है.

ड्रग्स के साथ हुआ गिरफ्तार
हमारी सहयोगी वेबसाइट वियोनन्यूज के मुताबिक, ड्रग मामले में एनसीबी ने यह 23वीं गिरफ्तारी की है. गिरफ्तार हुए अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स (Agisialos Demetriade) एक अफ्रीकी मूल के व्यक्ति हैं. उन्हें एनसीबी ने हशीश और अल्प्राजोलम की टेबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया है.  यह दोनों ही प्रतिबंधित ड्रग्स हैं. इस शख्स के कई फिल्मी हस्तियों और प्रोडक्शन हाउस के साथ करीबी संबंध होने की आशंका जताई जा रही है. अगिसिलाओस अभिनेत्री और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का भाई है. 

ये भी पढ़ेंः पत्नी संग ट्रिप पर निकले Milind soman, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

इससे पहले मुंबई में एनसीबी ने छापेमारी कर एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया था. एनसीबी के अधिकारियों ने मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहने वाले जय मधोक नाम के ड्रग पैडलर को बीते गुरुवार को गिरफ्तार किया था. इस शख्स पर ड्रग्स का इस्तेमाल करने और इसकी सप्लाई करने का आरोप है.

रिया को जमानत, बाकी सभी को जेल
ड्रग्स मामले में एनसीबी रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कुक दीपेश सावंत, ड्रग पैडलर जैद, बासित परिहार, धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता रहे क्षितिज रवि प्रसाद सहित 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने सिर्फ रिया को जमानत दी है, बाकी सभी आरोपी जेल में हैं.

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके फ्लैट पर मिला था. पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी. बाद में सुशांत के पिता की शिकायत के बाद बिहार पुलिस ने कुछ दिन इस केस की जांच की. लेकिन फिर यह केस सीबीआई के हाथ आ गया. इसके बाद ईडी, सीबीआई और एनसीबी इस केस के तमाम पहलुओं पर मिलकर जांच कर रही हैं.

VIDEO

Advertising

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें 





Source link

Advertising