बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

एक आइडिया आया और ये शख्स बन गया 22 लाख का मालिक

दरअसल, दुनिया में मौजूद हर शख्स क़ामयाब होने की दिली ख्वाहिश रखता है, लेकिन वही शख्स कुछ कर गुज़रता है जिसमें कुछ करने का हौसला, ज़िद व सोच होती है।

एक आइडिया आया और ये शख्स बन गया 22 लाख का मालिक

दरअसल, दुनिया में मौजूद हर शख्स क़ामयाब होने की दिली ख्वाहिश रखता है, लेकिन वही शख्स कुछ कर गुज़रता है जिसमें कुछ करने का हौसला, ज़िद व सोच होती है। रशिया के क्रासनोयार्क्स में रहने वाले 20 साल के छात्र इवान कुजिन ने भी कुछ ऐसा ही करिश्मा कर दिखाया है।

विज्ञापन

दरअसल, पासपोर्ट बनवाने से पहले कुजिन अपने सिग्नेचर/साइन/हस्ताक्षर बदलना चाहते थे। इसी सिलसिले में वह  अपनी दोस्त अनास्तासिया डोर के पास पहुंचे। अनास्तासिया ने चीन से कैलिग्राफी सीखी है। अनास्तासिया ने कुजिन के लिए सिग्नेचर डिजाइन किया। साथ ही यह भी सिखाया कि इसे कैसे लिखना है। कुजिन को खूबसूरत सिग्नेचर मिलने के साथ-साथ एक जोरदार बिजनेस आइडिया भी मिल गया। उन्होंने डिजाइनर सिग्नेचर का ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। 

ऑनलाइन बिजनेस का आइडिया आने से पहले कुजिन पहले ही एक कंपनी रजिस्टर कर चुके थे, लेकिन डिजाइनर सिग्नेचर बिजनेस को शुरू करने के लिए उन्होंने राइट टाइट नाम का इंस्टाग्राम हैंडल बनाया और 15,000 रुबल (करीब 16 हजार रुपए) ऑनलाइन मार्केटिंग पर खर्च किए और 12 घंटे के भीतर उन्हें पहला काम मिल गया। मगर जब क्लाइंट की संख्या 40 पार पहुंच गई तो कुजिन और अनास्तासिया ने एक और कैलिग्राफी आर्टिस्ट को हायर कर किया। 2018 के दिसंबर में राइट टाइट की शुरुआत हुई थी। इस साल अप्रैल तक इसका रेवेन्यू 30,500 डॉलर (करीब 22 लाख रुपए) तक पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ें : जानिए, निपाह वायरस क्या है, कैसे फैलता है?

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →