गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ममता के गढ़ बंगाल में गरजे अमित शाह, कहा - BJP यहां 23 सीटें जीतेगी

लोकसभा चुनाव का सियासी समर शुरू हो चुका है। इसी बीच, बीजेपी अध्यक्ष अमित और पीएम नेरन्द्र मोदी तूफ़ानी चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

ममता के गढ़ बंगाल में गरजे अमित शाह, कहा - BJP यहां 23 सीटें जीतेगी

लोकसभा चुनाव का सियासी समर शुरू हो चुका है। इसी बीच, बीजेपी अध्यक्ष अमित और पीएम नेरन्द्र मोदी तूफ़ानी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी बंगाल में 23 सीटें जीतेगी। पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं।

विज्ञापन
Politics 23


बीजेपी के चुनावी गणित के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में गरजे। इस दौरान उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता सरकार ने बंगाल में लोकतंत्र व्यवस्था धवस्त करते हुए, यहां की संस्कृति को समाप्त करने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी ने जिस तरह सरकार चलाई है, उसने बंगाल की संस्कृति, सभ्यता को तबाह करने का काम किया है। उन्होंने जनता से चुनावी आशीर्वाद मांगते हुए उम्मीद जताई कि बंगाल में BJP 23 सीटें जीतेगी।

2014 के आम चुनाव में मोदी लहर में अधिकतर सियासी पार्टियों के क़िले ध्वस्त हो गए, लेकिन ममता के गढ़ बंगाल में बीजेपी सेंध नहीं लगा पाई और महज़ दो सीटें जीत पाई थी। वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 34 सीटों पर क़ब्ज़ा किया था। सीपीएम और कांग्रेस ने 2-2 सीटें जीतीं थीं।

Mamta banerjee 1
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →