गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अखिलेश बोले – कांग्रेस में है घमंड, इन्होंने हमें धोखा दिया

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया।

अखिलेश बोले – कांग्रेस में है घमंड, इन्होंने हमें धोखा दिया

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया। एक रैली के दौरान उन्होंने कहा कि ‘अगर, इस देश में समाजवादियों को किसी ने धोखा दिया है तो कांग्रेस के लोगों ने हमें धोखा दिया है। कांग्रेस में ज़्यादा घमंड है’। अब कहा ये जा रहा है किअखिलेश का ये बयान कांग्रेस के उस फ़ैसले पर नाराज़गी दर्शाता है, जिसमें कांग्रेस ने सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

विज्ञापन

आम चुनाव के प्रचार में ऐडी-चोटी का ज़ोर लगा रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दर्द छलका है। उन्होंने कांग्रेस पर समाजवादियों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए अपना दर्द प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ‘देश में अगर समाजवादियों को कभी किसी ने धोखा दिया है तो कांग्रेस के लोगों ने हमें धोखा दिया है। ये सही है कि हमारा गठबंधन था, लेकिन कभी पता नहीं था कि कांग्रेस में ज़्यादा घमंड है। गठबंधन कुछ नहीं होता है, घमंड बड़ी चीज़ है’। बता दें कि अखिलेश के इस बयान पर ख़बर लिखे तक कांग्रेस की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

rahul gandhi and akhilesh yadav

बता दें कि सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने की तमाम कोशिश करने के बाद, कांग्रेस ने अकेले ही चुनावी मैदान में उतरने का फ़ैसला किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन एक-साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है। बीजेपी भी एक सहयोगी पार्टी के साथ सियासी अखाड़े में है। कांग्रेस पार्टी का मुक़ाबला भारतीय जनता पार्टी और सपा-बसपा-आरएलडी के गठबंधन से है।

 
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →