गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

Latest: Ajit Doval ने Interview में बताया - धर्म क्यों बदला था ?

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल ने Interview में एक रोचक तथ्य बताया. जिसमें उन्होंने खुद बताया की एक बार उनकों भी अपना धर्म बदलना पड़ा था.

Latest: Ajit Doval ने Interview में बताया - धर्म क्यों बदला था ?

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल ने Interview में एक रोचक तथ्य बताया. जिसमें उन्होंने खुद बताया की एक बार उनकों भी अपना धर्म बदलना पड़ा था. इस रोचक जवाब की कहानी बताने से पहले हम आपको अजित डोवाल के बारे में बता दें - अजित डोवाल I.P.S (सेवानिवृत्त) हैं तथा 30 मई 2014 से वो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर हैं. 2005 में ये इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB के चीफ के पद से रिटायर हुए. आपको बता दें अजित डोवाल को सर्जिकल स्‍ट्राइक का मास्‍टर माइंड माना जाता है. उनकी एक निडर शख्स के रूप में पहचान है जो खुले तौर पर पाकिस्तान को बलूचिस्तान छीन लेने की चेतावनी देने से भी गुरेज़ नहीं करते. इसके अलावा साल 1989 में अजीत डोवाल ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से चरमपंथियों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन ब्लैक थंडर' का भी नेतृत्व किया था.उन्होंने अपना ज्यादात्तर समय खुफिया विभाग में ही व्यतीत किया है.

विज्ञापन
Latest: Ajit Doval ने Interview में बताया - धर्म क्यों बदला था ?


अभी तक आप अजित डोवाल की शख्सियत के बारे में जान चुके होगें. अब बात करते हैं उस घटना की जब उन्होंने खुद एक Interview बताया कि उन्होंने अपना धर्म क्यों बदला था ? ये तो आप जानते ही हैं कि अजित डोवाल ने ज्यादात्तर समय खुफिया विभाग में दिया. इसी कारण उनकों पाकिस्तान में जासूसी करने के लिए अपना धर्म बदलना पड़ा. 7 साल तक उन्होंने पाकिस्तान में भारत के लिए सफलता पूर्वक खुफिया तंत्र में काम किया.

यह भी पढ़ें: सांप्रदायिक रंग को बढ़ावा देता ‘Anti or Pro CAA’


अजित डोवाल जी ने Interview में एक घटना को याद करते हुए बताया कि जब वो पाकिस्तान में रहते थे, तब मुस्लिम की तरह वहां जीवन व्यतीत करते थे. जब एक बार वो मस्जिद से वापस आ रहे थे. तब एक व्यक्ति पास में बैठे थे जिसकी सफेद और लंबी दाढी थी और उसका व्यक्तित्व बहुत आकर्षित था. उसने मुझे अपने पास बुलाया और पूछा कि क्या आप हिंदू हो. तो मैंने मना कर दिया कि मैं हिंदू नहीं हूँ. उसने मुझे कहा कि मेरे साथ आओं तब मैं उसके साथ चला गया. उसने मुझसे अकेले में कहा कि तुम हिंदू हो. मैंने पूछा कि आप ये कैसे बोल सकते हो. तब उन्होने कहा कि आपके कान छिदे हुए हैं तथा यह प्रथा हिंदू धर्म में ही होती है. इसलिए मैं बोल सकता हूँ कि तुम हिंदू हो. इसके साथ उसने एक और भी रोचक बात बताई. उसने कहा कि वह भी हिंदू है, लेकिन वह भी जिंदगी जीने के लिए धर्म बदल कर रह रहा था. इसके साथ-साथ उसने एक हिदायत भी दी कि कान छिदे हुए किसी ने देखा, तो आप पकड़े जा सकते हो. उसके बाद मैने उसकी सर्जरी करा ली. यहीं वो घटना थी जब अजित डोवाल को अपना धर्म बदलकर रहना पड़ा था.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →