मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

आँखों में घुसकर आंसू पी गयी मधुमक्खियां, डॉक्टरों ने बताया हैरान करने वाला कारण

मधुमक्खियों के बारें में लगभग हम सभी ने सुना है। हम यह भी जानते है कि मधुमक्खियां फूलों से रस चुराकर उन्हें अपने छत्ते में ले जाकर शहद बनाती है।

आँखों में घुसकर आंसू पी गयी मधुमक्खियां, डॉक्टरों ने बताया हैरान करने वाला कारण

मधुमक्खियों के बारें में लगभग हम सभी ने सुना है। हम यह भी जानते है कि मधुमक्खियां फूलों से रस चुराकर उन्हें अपने छत्ते में ले जाकर शहद बनाती है। लेकिन अगर कहें कि मधुमख्खी किसी के आँखों का आँसू पी जाए तो यह हैरानी वाली बात होती है। ऐसा हुआ है एक महिला के साथ। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इमरान को मौलाना ने दी चेतावनी कहा बाकी है प्लान-B और C

ताइवान में एक युवती की आंखों में चार मधुमक्खियां घुस गई। काफी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने इन मधुमक्खियों को युवती के आँख से निकाला। कहा जा रहा है कि ये मधुमक्खियां युवती की आँखों का आंसू पीने के लिए घुसी थी। यह मधुमक्खियां स्वैट-B प्रजाति की होती है। कहा जाता है कि ये पसीने के ओर आकर्षित होती हैं।

आँखों में घुसकर आंसू पी गयी मधुमक्खियां, डॉक्टरों ने बताया हैरान करने वाला कारण

जब युवती की आँखों में ये मधुमक्खियां घुसी तो उसे तेज का दर्द और जलन होने लगी। आँखें सूज गयी। डाक्टरों ने फिर इन मधुमक्खियों को निकाला। युवती की उम्र 20 साल है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो

इस बारें में फूयिन मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर हंग ची-टिंग ने मीडिया को बताया कि ये मधुमक्खियां पसीने की ओर आकर्षित होती हैं और आकर्षित होकर ये मधुमक्खियां एमएस ही की आंखों में घुस गई। वहीं जब इन मधुमक्खियां को युवती एमएस ही की आंखों से निकाला गया तब तक वे आंखों के पूरे आंसू पी चुकी थीं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →