मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर के बाद  बॉलीवुड की ये अभिनेत्री भी बंधी शादी के बंधन में

बॉलीवुड ग्लैमर की चकाचौंध से भड़ी हुई सितारों से सजी एक दुनिया है l जहाँ हर पल ट्रेंड बदलता रहता है l और लगता है की बॉलीवुड में एक नए ट्रेंड की शुरुवात हो चुकी…

अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर के बाद  बॉलीवुड की ये अभिनेत्री भी बंधी शादी के बंधन में
बॉलीवुड ग्लैमर की चकाचौंध से भड़ी हुई सितारों से सजी एक दुनिया है l जहाँ हर पल ट्रेंड बदलता रहता है l और लगता है की बॉलीवुड में एक नए ट्रेंड की शुरुवात हो चुकी है और यह ट्रेंड है शादी का ट्रेंड l जी हाँ , एक बाद एक बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ शादी के बंधन में बंध रहीं हैं l अनुष्का , सोनम के बाद इन्होने की शादी साल 2017 के अंत में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ हिन्दू रीती - रिवाज़ के अनुसार ब्याह रचाया था l तो  वही मंगलवार 8 मई को अनिल कपूर की नवाबजादी सोनम ने उद्योगपति आनंद आहूजा से शादी की l बॉलीवुड अभी अपनी दोनों बिग इंडियन फैट वेडिंग के जश्न से उभर भी  नही पाया था कि बॉलीवुड की एकऔर अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की खबर देकर सबको चौका दिया l Neha Dhupia Marries Angad Bedi 1 अंगद संग नेहा  लिए सात फेरे जी हाँ , अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने बेस्ट फ्रेंड और एक्टर अंगद बेदी से शादी कर ली है l नेहा और अंगद की शादी  सिख रीती रिवाज़ के हिसाब से बहुत सरल ढंग से हुई है l अपनी शादी की जानकारी नेहा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर दी l अपने शादी की खबर से नेहा ने पूरे बॉलीवुड को चौका दिया है l अंगद उम्र  में नेहा से दो साल छोटे भी है l Neha Dhupia Marries Angad Bedi 2 कौन है अंगद बेदी आपको बता दें कि अंगद पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और क्रिकेटर युवराज सिंह के प्रिय मित्र है l अंगद एक एक्टर भी है , उन्होंने पिंक और डियर जिंदगी जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया है l देखते है बॉलीवुड के इस नए ट्रेंड की ब्रिगेड में और कौन -कौन शामिल होता है l हमारी तरफ से नेहा और अंगद को शादी की ढेरों शुभकामनाएं l
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →