मकरंद रस गोल्ड सिरप के फायदे और नुकसान क्या हैं ?
मकरंद रस गोल्ड सिरप एक आयुर्वेदिक दवा है जो खून साफ करने और फुंसी, खुजली व चकत्ते जैसे चर्म रोगों में लाभकारी बताई जाती है।
वर्तमान समय में कई तरह की दवाएं बाजार में उपलब्ध है. लेकिन काफी लोगों ने इन दवाओं के नाम सुने हुए हैं, लेकिन यह नहीं पता होता है कि इन दवाओं के प्रयोग से हमें क्या फायदें होते हैं. इसी कारण अनेंक तरह की दवाओं से संबंधित अनेंक लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि मकरंद रस गोल्ड सिरप के फायदे और नुकसान क्या हैं ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

मकरंद रस गोल्ड सिरप के फायदे -
मकरंद रस गोल्ड सिरप को प्रय़ोग करने से होने वाले फायदे की बात करें, तो इसके प्रय़ोग से हमारा खून साफ होता है तथा इसके साथ ही इसके प्रय़ोग से कई तरह के चर्म रोग भी ठीक हो जाते हैं. उदाहरण के तौर पर चेहरे पर होने वाली फुंसी , गर्मी के चकत्ते , खुजली. इसके अलावा नाक से खून बहना , पेशाब करते समय जलन महसूस होना इत्यादी में यह बहुत ही उपयोगी साबित होता है. इसके साथ ही इसके प्रय़ोग से आपके चेहरे पर प्राकृतिक सुंदरता आती है. यह आपके चेहरे को बेदाग लुक देने में मद्द करता है. इसका मुख्य कारण यह है कि हमारे चर्म रोग काफी हद तक हमारे खून पर निर्भर करते हैं. अशुद्ध खून होने के कारण कई तरह के चर्म रोगों का हमें सामना करना पडता है.

मकरंद रस गोल्ड सिरप की खुराक-
इस दवा की खुराक की बात करें, तो आमतौर पर सामान्य दिनों में हम 2 चम्मच मकरंद रस गोल्ड सिरप की एक गिलास पानी, दूध या फलों के जूस के साथ ले सकते हैं. जब मौसम में बदलाव चल रहा हो, तो इसकी एक चम्मच प्रयोग कर सकते हैं. इसके अलावा यहां यह बात ध्यान देने योग्य है कि सभी की स्वास्थ्य स्थिति अलग अलग होती है. यह मात्रा सामान्य स्थिति में दी जाने वाली मात्रा है. इसी कारण जब भी इस दवा का प्रयोग करें, अपने नजदीकी डॅाक्टर से जरूर संपर्क करें तथा अगर आप किसी और गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो उसके बारे में भी डॅाक्टर को जानकारी दें.
यह भी पढ़ें: बैधनाथ च्यवनप्राश के फायदे और नुकसान क्या हैं ?
इस दवा के प्रय़ोग से होने वाले नुकसान की बात करें, तो यह एक आयुर्वेदिक दवा है. आमतौर पर इसके प्रय़ोग से कोई साइड् इफेक्ट देखने को नहीं मिलता है. लेकिन अगर किसी कारण से कोई अधिक मात्रा में इसका प्रय़ोग करता है या कोई साइड इफेक्ट देखने को मिलता है, तो तुरंत डॅाक्टर से संपर्क किजिए. इसके साथ ही हमें तली हुई चीजों तथा बाहर के खाने के प्रयोग से बचना चाहिएं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



