बैधनाथ च्यवनप्राश के फायदे और नुकसान क्या हैं ?
बैधनाथ च्यवनप्राश एक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और दिमाग व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें आंवला, गिलोय जैसी सामग्री होती है और आमतौर पर इसके कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होते।
वर्तमान समय में कई तरह के ऐसे आयुर्वेदिक प्रोड्क्ट बाजार में उपलब्ध हैं. जिनके बारे में हमने सुना तो है, लेकिन हमें ये नहीं पता होता है कि इसको प्रयोग करने से क्या फायदा होता है. इसके साथ ही इसको किस मात्रा में प्रयोग किया जाता है. इस कारण विभिन्न आयुर्वेदिक ब्रांडों द्वारा निर्मित प्रोड्क्टों के बारे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि बैधनाथ च्यवनप्राश के फायदे और नुकसान क्या हैं ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

बैधनाथ च्यवनप्राश के फायदे-
बैधनाथ च्यवनप्राश के फायदे कि बात करें, तो इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है. इसके साथ ही दिमाग और शरीर को भी स्वस्थ्य रखने में मद्द करता है. हमारे शरीर में किसी भी बीमारी के होने या हमारे शरीर के स्वस्थ्य होने में इम्यूनिटी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है. इम्यूनिटी वह ताकत होती है, जो हमारे शरीर में बीमारियों के रोगाणुओं से लड़ती है. जिससे हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है. इसके साथ ही इसके प्रयोग से हमारा पाचन तंत्र भी सही से काम करता है.

अगर बैधनाथ च्यवनप्राश की प्रयोग करने की मात्रा की बात करें, तो आमतौर पर हमें इसकी 1 छोटी चम्मच दिन मे एक बार प्रय़ोग करनी चाहिेएं. इसका प्रय़ोग आप खाना खाने से पहले या बाद में कभी भी कर सकते हैं. कृपया याद रखें कि हर रोगी और उनका मामला अलग हो सकता है। इसलिए रोग, दवाई देने के तरीके, रोगी की आयु, रोगी का चिकित्सा इतिहास और अन्य कारकों के आधार पर Baidyanath Chyawanprash की खुराक अलग हो सकती है.
यह भी पढ़ें:डाबर खदिरारिष्ट सिरप के फायदे और नुकसान क्या हैं ?
इसमें प्रयोग की जाने वाली समग्री की बात करें, तो इसमें आंवला, गिलोय , लौंग , पिप्पली , दाल चीनी , इलायची , केसर , रजत भस्म , अभ्रक भस्म , बांस , पुष्करमूल इत्यादी का प्रय़ोग किया जाता है. ये सभी सामग्री आयुर्वेदिक नजरिये से हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होती हैं. इसके प्रयोग से होने वाले नुकसान की बात करें, तो आमतौर पर इसका कोई साइड् इफेक्ट देखने को नहीं मिलता है. यह एक आयुर्वदिक दवा है. लेकिन हर रोगी या व्यक्ति का मामला अलग अलग हो सकता है. इसी कारण अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसके प्रयोग से पहले डॅाक्टर की सलाह जरूर लें.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



