शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अधीर चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता होंगे

संसद के निचले सदन लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी होंगे।

अधीर चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता होंगे

संसद के निचले सदन लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पद लेने के इन्कारनामे के बाद पश्चिम बंगाल से सांसद अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में कांग्रेस नेता के तौर पर नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी पार्टी ने खुद दी।

विज्ञापन

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा सचिवालय को इस बारे में सूचित करते हुए एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि अधीर रंजन चौधरी सभी महत्वपूर्ण चयन समितियों में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

adhir chaudhary 2

अब कांग्रेस सांसद लोकसभा में अहम समितियों में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं और उनका कहना है कि वह पार्टी के सिपाही हैं और पार्टी के लिए लड़ेंगे। वहीं पार्टी के नेता ने बताया कि केरल से पार्टी सांसद सुरेश को मुख्य सचेतक की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। इस बारे में जब अधीर चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, उन्हें यह ज़िम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें :लोकसभा में गूंजे वंदे मातरम के नारे तो अखिलेश ने कहा- धरती मेरी मां है उससे बड़ा कौन है?

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →